फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chief Minister hands over first aid kits to Haj pilgrims, wishes them a safe journey

CG News: हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट सौंपकर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षित यात्रा की कामना

Sat, 25 Apr 2026 05:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 25 Apr 2026 05:30 PM IST
सार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के स्वागत और विदाई से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से 815 हज यात्री पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chief Minister hands over first aid kits to Haj pilgrims, wishes them a safe journey
हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट सौंपकर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यक्रम में शनिवार को हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट वितरित की गई। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और सफल हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के स्वागत और विदाई से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से 815 हज यात्री पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं। पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण और मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रा के दौरान जरूरी स्वास्थ्य सहायता मिल सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यात्रियों से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए दुआ करने का आग्रह करते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे सौभाग्यपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि अब अधिक लोगों को हज यात्रा का अवसर मिल रहा है और व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज कमेटी अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग, वक्फ बोर्ड और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में हज यात्री मौजूद रहे। इस अवसर पर यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और यात्रा प्रबंधन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई और सफल हज यात्रा के लिए सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed