{"_id":"63eb307078c4845e7d098506","slug":"chhattisgarh-ts-singh-deo-to-visit-kanker-and-jagdalpur-medical-college-and-take-meeting-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव आज कांकेर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव आज कांकेर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की लेंगे बैठक
Tue, 14 Feb 2023 12:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर(छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर(छत्तीसगढ़)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:26 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
टीएस सिंह देव
- फोटो : PTI
विस्तार
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 14 फरवरी यानी आज कांकेर और जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। वे 14-15 फरवरी को दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। टीएस सिंहदेव शाम पांच बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। कैबिनेट मंत्री शाम छह बजे जगदलपुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। वे शाम सात बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अगले दिन 15 फरवरी को सवेरे साढ़े दस बजे जगदलपुर के कुम्हारपारा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। सिंहदेव दोपहर 01:20 बजे जगदलपुर से नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 01:55 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन