Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh News: Supreme Court Rejects Former CM Bhupesh Baghel Plea High Court Order

छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानें किस मामले में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा

Tue, 03 Nov 2026 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा। विजय बघेल की चुनाव याचिका पर सुनवाई में देरी के प्रयासों पर नाराजगी जताते हुए पीठ ने समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Supreme Court Rejects Former CM Bhupesh Baghel Plea High Court Order
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नई याचिका खारिज कर दी। इसमें उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में पाटन सीट से अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान प्रारंभिक मुद्दा तय करने से इनकार करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने 28 सितंबर को भी पूर्व मुख्यमंत्री की उस याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता विजय बघेल की ओर से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मंगलवार को चुनाव याचिका की सुनवाई में देरी करने के प्रयासों पर नाराजगी जताई। पीठ ने कहा कि चुनाव याचिकाओं का निपटारा उचित समयसीमा के भीतर होना चाहिए। न्यायमूर्ति मोहना ने पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और विवेक तन्खा से कहा कि मुकदमे को आगे बढ़ने दीजिए। आप जितना संभव हो सके, उतनी देरी कर रहे हैं। फैसला आएगा।

विज्ञापन

कपिल सिब्बल ने क्या कहा?
सिब्बल ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने यह मानकर गलती की कि प्रारंभिक मुद्दे पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालत को या तो समयसीमा (लिमिटेशन) के सवाल को प्रारंभिक मुद्दे के रूप में तय करना चाहिए या फिर यह नहीं कहना चाहिए कि ऐसा कोई मुद्दा ही नहीं है। सिब्बल ने कहा, "दो प्रार्थनाएं हैं। एक प्रारंभिक मुद्दे पर फैसला करने की है या फिर यह मत कहिए कि कोई मुद्दा नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

पीठ ने उनकी दलीलों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति मोहना ने कहा कि समयसीमा का सवाल तथ्यों और कानून से जुड़ा मिला-जुला मुद्दा है। उन्होंने सवाल किया कि यह आपत्ति पहले क्यों नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा, "आप यह दलील पहले भी दे सकते थे।" उन्होंने कहा कि उचित आधार के बिना कोई मुद्दा तय नहीं किया जा सकता। मुख्य न्यायाधीश ने भी सवाल किया कि बघेल ने संबंधित आपत्तियों को शामिल करने के लिए अपने लिखित बयान में संशोधन की मांग क्यों नहीं की।

सीजेआई ने क्या कहा?
सीजेआई ने कहा कि किसी को आपको लिखित बयान में संशोधन करने की सलाह देनी चाहिए थी।" न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि चुनाव विवादों का निपटारा समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस याचिका पर सुनवाई की अनुमति दी जाती है, तो इससे आगे और आवेदन दायर हो सकते हैं और कार्यवाही में देरी होगी। उन्होंने कहा कि यह मुकदमे में देरी करने का एक और पहलू है। एक बार जब हम इसकी अनुमति दे देंगे, तो आप संशोधन की मांग करेंगे। चुनाव मामलों का निपटारा समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। सिब्बल ने कहा कि भूपेश बघेल लिखित बयान में संशोधन के लिए कोई आवेदन दायर नहीं करेंगे। उन्होंने पीठ से इस बयान को रिकॉर्ड पर लेने का आग्रह किया। पीठ ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता के आग्रह के कारण उसने याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने से परहेज किया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "याचिका खारिज की जाती है। हम हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रख रहे हैं।"



विजय बघेल ने दायर की थी चुनाव याचिका
भाजपा नेता विजय बघेल ने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। विजय बघेल का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदान से पहले अनिवार्य 48 घंटे की मौन अवधि के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में जुलूस निकालकर नियमों का उल्लंघन किया था। उन्होंने भूपेश बघेल के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से उठाई गई एक प्रमुख आपत्ति जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 81 के तहत निर्धारित 45 दिनों की वैधानिक समयसीमा से संबंधित है।

28 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई के दौरान सिब्बल ने दलील दी थी कि चुनाव याचिका समयसीमा के बाद दायर की गई थी और इसे शुरुआती चरण में ही खारिज कर दिया जाना चाहिए था। विजय बघेल के हलफनामे का हवाला देते हुए सिब्बल ने बताया था कि उस पर 22 जनवरी, 2024 की तारीख दर्ज है, जबकि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 45 दिनों की अवधि 17 जनवरी, 2024 को समाप्त हो गई थी। सिब्बल ने कहा था, "जब हलफनामा समय पर दाखिल नहीं किया गया है, तो चुनाव याचिका आगे कैसे बढ़ सकती है? हलफनामा समय पर दाखिल होना चाहिए।" पीठ ने तब कहा था कि तारीखों की सत्यता और उनके कानूनी प्रभाव का निर्धारण साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। पीठ ने यह भी सवाल किया था कि समयसीमा से जुड़ी आपत्ति पहले क्यों नहीं उठाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed