फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Health Minister TS Singhdev did paragliding and parajumping in Australia

मंत्री TS सिंहदेव ने हजारों फीट से लगाई छलांग: पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग का लिया आनंद, देखें रोमांचक वीडियो

Sat, 20 May 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 May 2023 08:52 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर रोमांचक स्काई डाइविंग का आनंद लिया। उन्होंने ऐसा करके यह साबित कर दिया कि एडवेंचर में उम्र कोई मायने नहीं रखती। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Health Minister TS Singhdev did paragliding and parajumping in Australia
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने बयानों के साथ ही शौकीन अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बात चाहें उनके पहनावे की हो या सफर की। सब जगह वो एक अलग ही छाप छोड़ते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि टीएस सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने स्काई डाइविंग का आनंद लिया।

विज्ञापन

मंत्री ने हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर रोमांचक स्काई डाइविंग का आनंद लिया। उन्होंने ऐसा करके यह साबित कर दिया कि एडवेंचर में उम्र कोई मायने नहीं रखती। सिंहदेव ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस रोमांचक सफर का वीडियो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियों में दिख रहा है कि वह हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हैं और फिर जमीन पर आते हैं। इस दौरान गाइड के सवाल पर कहते हैं कि यह उनके लिए बहुत सुखद अनुभव है, जिसे वह बार-बार करना चाहेंगे। सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा कि आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं होती। मेरे पास ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग करने का अविश्वसनीय अवसर था और यह वास्तव में एक असाधारण साहसिक कार्य था। यह एक बेहद अच्छा अनुभव था। 

विज्ञापन

टीएस सिंहदेव इस दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया की स्वास्थ्य प्रणाली का अध्ययन करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों और योजना से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट से चर्चा भी करेंगे। बताया जाता है कि वो आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले सिंहदेव ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की यह उनकी अधिकारिक यात्रा है। सीएम भूपेश से इस संबंध में सहमति मिल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल इंडिया से तीन गुना है। वहीं छत्तीसगढ़ से 20 गुना बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed