फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh faces heatwave threat for next three days, alert issued, weather may change again

झुलसाएगी गर्मी, सताएगी लू: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन हीटवेव का खतरा, अलर्ट जारी; फिर बदल सकता है मौसम

Fri, 24 Apr 2026 10:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Apr 2026 10:41 AM IST
सार

राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल तक भीषण गर्मी का असर बना रह सकता है।

विज्ञापन
Chhattisgarh faces heatwave threat for next three days, alert issued, weather may change again
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने तेवर और तीखे कर दिए हैं। राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल तक भीषण गर्मी का असर बना रह सकता है, जबकि शनिवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक विदर्भ से दक्षिण भारत तक सक्रिय द्रोणिका के प्रभाव से फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 26 अप्रैल से एक बार फिर कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर लौट सकता है। इससे तापमान में गिरावट और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने खासकर मध्य क्षेत्र के जिलों में ग्रीष्म लहर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में भी गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। दिनभर लू जैसे हालात बने रहे और रात में भी उमस ने राहत नहीं दी।

भीषण गर्मी के बीच दक्षिण बस्तर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नानगुर में 6 सेंटीमीटर, जबकि गादीरास, दरभा, जगदलपुर और सुकमा में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि इन बौछारों का व्यापक असर तापमान पर नहीं दिखा।


राजधानी में शुक्रवार को आसमान साफ रहने और तेज धूप पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed