फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Election Result These are 25 high profile VIP seats Chhattisgarh Assembly

Chhattisgarh Election Result: पाटन से सीएम बघेल तो राजनांदगांव से रमन सिंह, इन 25 सीटों पर रहेगी सभी की नजर

Sat, 02 Dec 2023 06:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 06:28 PM IST
सार

Chhattisgarh Election Result: Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर परिणाम तीन दिसंबर को सामने आ जाएगे। यहां हम आपको 90 में से 25 वीआईपी सीटों के बारे में बता रहे हैं। जिनमें कई मंत्री और पूर्व मंत्री भी शमिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की ऐसी ही 25 हॉट सीटों की हैं।आइये जनते हैं सब कुछ...

विज्ञापन
Chhattisgarh Election Result These are 25 high profile VIP seats Chhattisgarh Assembly
रमन सिंह और भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर परिणाम तीन दिसंबर को सामने आ जाएगे। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। अब सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के सभी राजनीतिक दलों की नजरें सभी सीटों पर है। लेकिन हम आपको यहां 90 में से 25 वीआईपी सीटों के बारे में बता रहे हैं। जिनमें कई मंत्री और पूर्व मंत्री भी शमिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की ऐसी ही 25 हॉट सीटों की हैं। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जनते हैं सब कुछ...

विज्ञापन

ये हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 हाई प्रोफाइल वीआईपी सीटें...

1. छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन है। कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने भाजपा नेता और भूपेश के भतीजे विजय बघेल हैं। 



2. उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दावेदारी से अंबिकापुर सीट सुर्खियों में हैं। अबकी बार टीएस 'बाबा' का मुकाबला भाजपा के राजेश अग्रवाल से है। 



3. छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव है। जहां भाजपा नेता रमन सिंह के सामेन कांग्रेस के गिरीश देवांगन हैं। 



4. सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता चरण दास महंत हैं और  भाजपा के खिलावन साहू हैं। 



5. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण से और भाजपा से ललित चंद्राकर हैं। 



6. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से इस बार रायगढ़ सीट है। भाजपा से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी खड़े हैं तो वहीं ओपी चौधरी के सामने कांग्रेस से प्रकाश शक्रजीत नाइक हैं। 



7. खरसिया ऐसी सीट है जहां आजादी के बाद से अब तक भाजपा नहीं जीत पाई है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक उमेश पटेल का मुकाबला भाजपा के महेश साहू से है।



8. कोटा उन सीटों में शामिल है जहां राजघराने से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रताप सिंह जूदेव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जूदेव के सामने कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव हैं।



9. रायपुर नगर दक्षिण सीट भी अहम है। भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल हैं और कांग्रेस से दूधाधारी मठ के मठाधीश महंत रामसुंदर दास हैं। 



10.  रायपुर पश्चिम सीट भी वीआईपी सीट है। भाजपा के पूर्व मंत्री रहे राजेश मूणत और कांग्रेस से वर्तमान विधायक विकास उपाध्याय आमने-सामने हैं।



11. राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू से है। 



12. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से डोंडी-लोहारा भी है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेंड़िया और भाजपा से देवलाल ठाकुर आमने सामने है।



13. चन्द्रपुर सीट से भाजपा ने जशपुर राजघराने से आने वाली संयोगिता सिंह जूदेव को उतारा है। वहीं कांग्रेस से राम कुमार यादव हैं।



14. दुर्ग जिले की दुर्ग शहर सीट से कांग्रेस नेता अरुण वोरा और भाजपा से गजेंद्र यादव आमने सामने हैं। 



15. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से साजा एक सीट है। कांग्रेस ने दिग्गज नेता रवीन्द्र चौबे और भाजपा ने एक गैर राजनीति व्यक्ति ईश्वर साहू को चुनाव में उतारा है।



16. केशकाल सीट से भाजपा ने कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम और कांग्रेस नेता संत राम नेताम को उतारा है। दोनों नेता आमने सामने हैं।



17. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में नारायणपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप हैं।

18. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में कोंडागांव सीट से बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम हैं। 

19. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में दंतेवाड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम अरामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा हैं।

21 छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों मेंअंतागढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई हैं।

22. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में कोंटा से बीजेपी प्रत्याशी सोयम मुका के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा हैं। 

23. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में चित्रकोट सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज हैं।

24. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में बीजापुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी हैं।

25. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में कवर्धा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed