फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Election Result Bet on victory or defeat between Congress and BJP before Chhattisgarh election re

Chhattisgarh Election Result: परिणाम के बाद दांव पर कांग्रेस के ढाई तो भाजपा नेता के दो लाख रुपये, जानें मामला

Sat, 02 Dec 2023 05:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

Chhattisgarh Election Result: भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने मतगणना से पहले ही रिजल्ट पर दांव लगा दिया है। भाजपा नेता ने दो लाख रुपये का दांव लगाया तो वहीं कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया है। फिलहाल, तीन दिसंबर को ही तय होगा कि आखिर छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election Result Bet on victory or defeat between Congress and BJP before Chhattisgarh election re
कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को है। एग्जिट पोल जारी होने के बाद से ही लगातार सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। 'छत्तीसगढ़ में किसकी सरकारी बनेगी' इसकी खूब चर्चा हो रही है। मतगणना से पहले ही रिजल्ट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने अपनी-अपनी जीत को लेकर शर्त लगाई है। भाजपा ने दो लाख रुपये का दांव लगाया तो कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा की हार जीत पर दांव
चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने जीत का दावा करते हुए दो लाख रुपये का दांव लगाया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने भी जीत का दावा करते हुए ढाई लाख रुपये  का दांव लगाा है। दोनों ने ही सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। इस दौरान दोनों ही पार्टी के प्रवक्ताओं ने एक दूसरे पर निशाना भी साधा है। वहीं दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने लगाई शर्त
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बस कुछ ही दिन फिर छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। भय, भूख, भ्रष्टाचार समाप्त ,पुरखों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे सुशासन लाएंगे। उन्होंने ने इस पर सुबोध हरितवाल टैग कर लिखा कि सुबोध हरितवाल कोई संदेह हो तो दो लाख रुपये की शर्त लगा लीजिए सुबोध जी विदाई का समय आ गया है छत्तीसगढ़ कांग्रेस।

विज्ञापन

सुबोध हरितवाल ने चुनौती की स्वीकार
इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने भी सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुझे आपकी चुनौती स्वीकार है। कमीशनबाज भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता कभी मौका नहीं देगी। उन्होंने दावा करते हुए दांव भी बढ़ा दिया। सुबोध हरितवाल ने लिखा कि शर्त की एक और शर्त है, मैं जीता तो 2 लाख रुपये लूंगा, पर यदि आप जीते तो ढाई लाख रुपये दूंगा वादा रहा। उन्होंने कहा कि भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed