फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh ED Raid; CM Bhupesh Baghel targets BJP over ED raids and liquor scam

Chhattisgarh Liquor Scam: CM बघेल बोले- शराब घोटाले में मेरा नाम जोड़ने की साजिश, ईडी-डिस्टलरों में सांठगांठ

Thu, 11 May 2023 03:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 11 May 2023 03:31 PM IST
सार

सीएम  भूपेश बघेल ने कहा कि, ईडी की कार्रवाई को लेकर विधि विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। विधि विशेषज्ञों से जो जानकारी मिली है, उससे पता चला है कि एक्सटॉर्शन या भ्रष्टाचार की जांच ईडी के क्षेत्राधिकार में नहीं आती है।

विज्ञापन
Chhattisgarh ED Raid; CM Bhupesh Baghel targets BJP over ED raids and liquor scam
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय  (ED) की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कथित शराब घोटाले में उनका नाम जोड़ने की साजिश की जा रही है। सीएम ने कहा कि, हमने पहले ही ईडी को भाजपा का एजेंट बताया था, वह सही साबित हो रहा है। ईडी को भाजपा अपने अधीनस्थ संगठन के रूप में काम करा रही है। मूल उद्देश्य सरकार को बदनाम करना है। बिलासपुर रवाना होने से पहले सीएम बघेल मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: शराब 'घोटाले' में कारोबारी पप्पू ढिल्लन और होटल प्रमोटर गिरफ्तार; ढेबर की कस्टडी बढ़ी
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की तरह जांच कर रही ईडी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी और डिस्टलरों के बीच सांठगांठ का भी आरोप लगाया। कहा कि, बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब बेचने के बाद भी डिस्टलरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें गवाह बनाया जा रहा है। जबकि मूल रूप से अपराधी वो हैं। भाजपा उनको बचा रही है या फिर ईडी से सांठगांठ हो गई है। कहा कि, इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। राज्य में ईडी के अफसर पुलिस के अधिकारी की तरह मूल अपराध की विवेचना कर रहे हैं। यह संघीय ढांचे के खिलाफ है। 


एसीबी करेगी मामले की जांच
सीएम  भूपेश बघेल ने कहा कि, ईडी की कार्रवाई को लेकर विधि विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। विधि विशेषज्ञों से जो जानकारी मिली है, उससे पता चला है कि एक्सटॉर्शन या भ्रष्टाचार की जांच ईडी के क्षेत्राधिकार में नहीं आती है। ईडी का काम किसी अपराध से कमाई,  भ्रष्टाचार की कमाई को राजसात करना और दोषियों को सजा दिलवाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, एसीबी इस मामले में जांच करेगी। विधि विशेषज्ञों से हम सलाह ले रहे हैं, जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: रायपुर-भिलाई में हवाला कारोबारी, शराब ट्रांसपोर्टरों पर छापा; दुबई भेजे गए करोड़ों रुपये

भ्रष्टाचारियों पर गिरेगी हनुमान जी की गदा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव को लेकर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि, भाजपा के दामन में खून के छींटे हैं, जब तक धरती लाल नहीं होती इनको चैन नहीं मिलता। कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं, एक तरफ़ खूब पैसा बांटा जा रहा है, दूसरी तरफ़ हमें जनता का खूब प्यार मिल रहा है। कहा कि, 13 तारीख को भाजपा को सबक मिल जाएगा। बजरंगबली की कृपा कांग्रेस पर ही रहेगी। हनुमान जी का गदा अन्यायी और अत्याचारियों पर चलती है, भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा गिरेगी। 
 



हिमाचल से उतरी भाजपा अब खुद समुद्र किनारे
कर्नाटक चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए मुख्समंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई है। कहा कि, कर्नाटक में शुरू से ही पता था कि वहां पर भारतीय जनता पार्टी के 40 पर्सेंट वाली सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है। वो भी भारी बहुमत के साथ। एग्जिट पोल उसी को मुहर लगा रहे हैं। जो यहां होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश को देव भूमि कहते हैं। वहां हिंदू वोटर हैं, फिर भी भाजपा हारी। कहा कि, हिमाचल में ढलान से उतरने के बाद भाजपा अब समुद्र के किनारे पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed