फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh: Drug Injection Smuggling Busted, Key Gang Member Arrested; Police Probe Network

छत्तीसगढ़: नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश, गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही टीम

Mon, 14 Sep 2026 10:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में इसकी जानकारी मिली थी। सप्लाई के नेटवर्क की जांच जारी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Drug Injection Smuggling Busted, Key Gang Member Arrested; Police Probe Network
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर की गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के अनुसार पुलिस ने इससे पहले रितेश समुन्द्रे उर्फ अभिषेक समुन्द्रे और माहिन खान उर्फ माही को पकड़ा था। दोनों आरोपी बिना नंबर की काले रंग की मोटर साइकिल से मनेन्द्रगढ़ की ओर से नशीले इंजेक्शन लेकर हल्दीबाड़ी चिरमिरी की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने हल्दीबाड़ी मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनके अनुसार चिरमिरी निवासी अमन खान ने उन्हें नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए; दो दिन बाद मिला शव, पीएम के लिए भेजे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमन खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में एक युवती नाजिया, पिता सलमान खान को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों की भूमिका और नशीले इंजेक्शन की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

नशे के नेटवर्क की पड़ताल जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित इंजेक्शन कहां से लाए जा रहे थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed