फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   chhattisgarh cm bhupesh bhent-mulaqat program in raipur west

CM भूपेश की चौपाल: रायपुर में मकानों के मलबे से बनेगी टाइल्स, 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

Wed, 19 Apr 2023 04:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Apr 2023 04:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल ने गुढ़ियारी गोगांव में छतीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से यहां छतीसगढ़ महतारी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने पूजन- वंदन करते चार छत्तीसगढ़ी महिलाओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh bhent-mulaqat program in raipur west
रायपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य जनता को समर्पित किए। इन कार्यों में हीरापुर जरवाय में सीएंडडी प्लांट का लोकार्पण भी है। यहां पर मलबों की प्रोसेसिंग कर पेवर ब्लॉक, टाइल्स, ड्रेन कवर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होने से तोड़फोड़ और अन्य प्रक्रियाओं से निकलने वाले निर्माण एवं विध्वंस के मलबा का उचित प्रबंधन हो सकेगा। फिलहाल वह चौपाल कार्यक्रम में जनता से रूबरू हो रहे हैं। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री बघेंल लगातार विधानसभावार भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। उनकी चौपाल अब रायपुर पहुंच गई है। सीएसबी ग्राउंड गुढ़ियारी में मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में की घोषणाएं
  • बी. एस.यू.पी. कालोनियों में सीवरेज, पेयजल की व्यवस्था और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। 
  • पं. गिरिजाशंकर मिश्र. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुरा को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन किया जायेगा ।
  • पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो नए श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे। 
  • विधानसभा क्षेत्र में चार उपयुक्त स्थलों पर हाई मास्ट लाईट लगेगी। 
  • ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 में नवीन पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा। 
  • शशिबाला स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण होगा।
  • विधानसभा क्षेत्र में पांच नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे।
  • महिलाओं और बुजुर्गो के लिये कोटा स्टेडियम या अन्य किसी उपयुक्त स्थल का चयन कर लाइब्रेरी प्रारंभ की जाएगी। 
  • कोटा में विदयुत शवदाह गृह स्थापना की घोषणा।


इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने वीर सावरकर वार्ड के अटारी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके अलावा नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बनेगा छात्रावास, तालाबों-उद्यानों का होगा सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री बघेल ने जोन-एक के अंतर्गत 1.28 करोड़, जोन- सात के अंतर्गत 99 लाख, जोन-पांच के अंतर्गत 62 लाख, और कोलता समाज छात्रावास के लिए 50 लाख रुपये सहित 3.39 करोड़ रुपये के कार्यो का भूमिपूजन किया।

  • 55 लाख की लागत से शीतला तालाब, रामनगर का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य
  • 28 लाख की लागत से कोटा कॉलोनी उद्यान का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य
  • 97 लाख की लागत से कोटा-गुढ़ियारी मुख्य मार्ग में नाला निर्माण कार्य
  • 6.58 करोड़ की लागत से कारी तालाब, आमापारा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य
  • 19 लाख की लागत से शीतला तालाब कोटा का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य
  • 50 लाख की लागत से अनुष्का उद्यान, रायपुरा का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य
  • 29 लाख की लागत से हीरापुर उद्यान का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य
  • 28 लाख की लागत से डूमर तालाब उद्यान आमानाका के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य
  • 1.23 करोड़ की लागत से अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में सी-मार्ट निर्माण कार्य
  • 67.28 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत चंदनीडीह में 75 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
  • 3.78 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत रायपुरा उच्च स्तरीय जलागर के कमांड एरिया अंतर्गत मेन राईजिंग लाइन, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन व घरेलू नल कनेक्शन
  • 5.51 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत कुकुरबेड़ा में 1000 किली क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार व मेन राईजिंग लाइन, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन व घरेलू नल कनेक्शन
  • 8.50 करोड़ की लागत से मिशन योजना में डंगनिया उच्चस्तरीय जलागार के कमांड एरिया अंतर्गत डंगनिया, रोहणीपुरम एवं अन्य क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन व घरेलू नल कनेक्शन 
  • 4.95 करोड़ की लागत से हीरापुर, जरवॉय में 65 टीपीडीसी एंड डी यूनिट 
     



नालंदा परिसर में मिलेगा कोदो-कुटकी, रागी से बने व्यंजनों का स्वाद

मुख्यमंत्री बघेल ने आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने स्थति नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का लोकर्पण किया। यहां उन्होंने कोदो-कुटकी, रागी से बने लजीज़ व्यंजनों का स्वाद भी चखा। रायपुर के दूसरे मिलेट कैफ़े का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब नालंदा परिसर में पढ़ने आने वाले छात्र- छात्राओं को पोषक मिलेट्स के आहार मिलेंगे। इससे उनको अब जंक फ़ूड नहीं खाने पड़ेंगे और पढ़ाई के साथ स्वस्थ रहने की चुनौतियों से विद्यार्थी आसानी से निपट सकेंगे। यहां आने वाले लोगों को अब रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार, संवा जैसे मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed