फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh: CBT for 1,812 Atmanand School Contract Posts Starts Oct 31; Admit Cards Released

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों के 1,812 पदों पर संविदा भर्ती परीक्षा 31 अक्तूबर से, प्रवेश पत्र जारी

Thu, 29 Oct 2026 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CBT for 1,812 Atmanand School Contract Posts Starts Oct 31; Admit Cards Released
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1,812 संविदा पदों पर चयन के लिए समय-सारणी घोषित कर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विभाग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और उसमें दर्ज दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बनाए गए 24 केंद्र
भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 24 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। राजधानी रायपुर और बिलासपुर में छह-छह केंद्र बनाए गए हैं, जबकि दुर्ग और भिलाई में चार-चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा बस्तर यानी जगदलपुर में दो केंद्र, जबकि सरगुजा और चांपा में एक-एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके आवंटित केंद्र तथा समय की विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


प्रतिदिन तीन पालियों में होगी परीक्षा
विभाग ने परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन तीन पालियों में करने का निर्णय लिया है। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:00 बजे, दूसरी पाली के लिए सुबह 11:00 बजे और तीसरी पाली के लिए दोपहर 3:00 बजे से केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धमतरी: बदहाल सड़क और धूल के गुबार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सिहावा मार्ग पर 40 मिनट तक रहा चक्काजाम


प्रश्नपत्र का स्वरूप और नियम
परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में दो घंटे की समयावधि तय की गई है। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को एक अंक मिलेगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई यानी 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात संचालनालय अभ्यर्थियों के लिए उत्तरों का मॉडल उत्तर भी जारी करेगा।

मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य
लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश पत्र में उल्लिखित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed