फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 PM Modi will be on Chhattisgarh tour on November 2

CG Election 2023 : पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, योगी-शाह भी आएंगे

Thu, 02 Nov 2023 05:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 Nov 2023 05:40 AM IST
सार

पीएम मोदी नवंबर महीने में 15 दिनों के भीतर तीन बार छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। वे दो नवंबर को कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सात नवंबर को सरगुजा के दौरे पर रह सकते हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023 PM Modi will be on Chhattisgarh tour on November 2
पीएम मोदी, अमित शाह और यूपी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कांकेर में चुनावी सभा करेेगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। सभी केंद्रीय नेताओं का आने-जाने का सिलसिला जारी है। सभी प्रचार-प्रसार के साथ ही अपने प्रत्याशियों का समर्थन करने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


आज के बाद गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे 4 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेंगे। वैसे पीएम मोदी नवंबर महीने में 15 दिनों के भीतर तीन बार छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
विज्ञापन


वे दो नवंबर को कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सात नवंबर को सरगुजा के दौरे पर रह सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी विश्रामपुर और सूरजपुर में सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही वो 14 नवंबर को रायपुर में रोड शो भी कर सकते हैं। दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा कांकेर में होने वाली है, जिसकी तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान नवीन ने बताया कि दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होनी है, जिसकी तैयारी अच्छे से करनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौंडीलोहारा, धमतरी, बालोद और गुंदरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।


जानें बीजेपी के स्टार प्रचारक के दौरे

पीएम मोदी दो नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे चार नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दुर्ग में आमसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह तीन और चार  जगहों पर रोड शो के साथ ही सारंगढ़, पलारी और आरंग में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ भी दो दिनों में अलग-अलग विधानसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed