फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   BJP will take out Parivartan Yatra in Chhattisgarh

Raipur: BJP निकालेगी परिवर्तन यात्रा, 12 को जशपुरनगर से नड्डा, तो 16 सितंबर को दंतेवाड़ा से शाह करेंगे शुरुआत

Wed, 06 Sep 2023 01:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 01:44 PM IST
सार

बीजेपी  ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
BJP will take out Parivartan Yatra in Chhattisgarh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा निकलेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेगी। दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूंकेगी। इन यात्राओं में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुरनगर से शुरुआत करेंगे। दूसरी यात्रा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा से करेंगे। यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को और जशपुरनगर से 16 सितंबर को शुरू होगी। दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ओर जशपुरनगर से शुरू होने वाली यात्रा को कोरवा आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन

 


साव ने बताया कि पहली यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किलोमीटर की का सफर तय करेगी। तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और पांच रोड शो होंगे। इसके संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिंहा और सचिन बघेल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से शुरू होगी। 12 दिन में दो संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और रोड शो होंगे। इसके संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे।

 

अरुण साव ने बताया कि यात्राओं का समापन 28 सितंबर को होगा। इस समापन यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पहली यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव खुद करेंगे। दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएं 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किमी की यात्रा तय करेंगी। अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। बीजेपी  ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed