फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur News BJP Released Evidence Video Against Bhupesh Baghel in Mahadev App Case

Raipur News: महादेव एप मामले में BJP ने बघेल के खिलाफ 'सबूत' वाला वीडियो जारी किया, कांग्रेस ने बताया षड्यंत्र

Mon, 06 Nov 2023 11:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

Mahadev App Scam, Raipur News in Hindi: इसमें कहा गया कि वह इसका मालिक है और उसके पास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का 'सबूत' है।

विज्ञापन
Raipur News BJP Released Evidence Video Against Bhupesh Baghel in Mahadev App Case
महादेव बेटिंग एप से जुड़ा घोटाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने रविवार को महादेव बुक सट्टेबाजी एप मामले के आरोपी शुभम सोनी का एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा गया कि वह इसका मालिक है और उसके पास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का 'सबूत' है।

विज्ञापन


यह वीडियो भाजपा के केंद्रीय मीडिया संयोजक सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में जारी किया। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से विधायक सिंह ने कहा कि दुबई में बैठे आरोपी शुभम सोनी ने इस वीडियो में महादेव एप की पूरी कहानी बताई है कि इस सट्टेबाजी एप से कौन-कौन जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी का दावा है कि इस सिंडिकेट में सीएम बघेल, उनके बेटे बिट्टू, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और एक आईपीएस अधिकारी शामिल थे। बघेल को एक मिनट भी पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अवैध सट्टेबाजी एप सिंडिकेट की जांच कर रहा है और उसने छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed