फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   All the students of the state will be able to see the landing of Chandrayaan-3

Raipur: प्रदेश के सभी विद्यार्थी देख सकेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग, सभी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

Wed, 23 Aug 2023 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 04:26 PM IST
सार

सभी विद्यार्थी आज 23 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
All the students of the state will be able to see the landing of Chandrayaan-3
चंद्रयान -3 की लैंडिंग आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी आज 23 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भारत चंद्रयान-3 की चंद्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के आधिकारिक वेबसाइटों फेसबुक, यूट्यूब, दूरदर्शन पर उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन


इसके लिए प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधानुसार 23 अगस्त को शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें। जिन जगहों पर यह संभव न हो वहां अगले दिन 24 अगस्त को सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


इस लिंक से देख सकेंगे चन्द्रयान की लैंडिंग

भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाइट www.isro.gov.in इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर आज शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed