फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   adivasi samaj meet with chhattisgarh governor on conversions issue

'हिंदू-ईसाई करा रहे धर्मांतरण': राज्यपाल से मिलने पहुंचे आदिवासी समाज ने कहा- बस्तर में बिगड़ रहा माहौल

Thu, 05 Jan 2023 05:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Jan 2023 05:01 PM IST
सार

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि, राज्यपाल पांचवी अनुसूची प्रशासित क्षेत्रों की संरक्षक हैं। ऐसे में वे वहां स्थिति संभालें। उनकी मांग है, ग्राम सभा की अनुमति के बिना रामायण, महाभारत अथवा यीशु मसीह का प्रचार नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
adivasi samaj meet with chhattisgarh governor on conversions issue
सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से की मुलाकात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर मचे बवाल के बीच सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। राजभवन पहुंचे आदिवासी समाज के सोहन पोटाई धड़े ने हिंदू और ईसाईयों दोनों पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि बस्तर एक अजीब स्थिति से गुजर रहा है। यहां का माहौल बिगड़ने लगा है। वहीं दूसरी ओर नारायणपुर मामले में आईजी ने बैठक लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: धर्मांतरण के विरोध में बस्तर बंद, छावनी में तब्दील हुआ नारायणपुर, सातों जिलों में पुलिस का मार्च
विज्ञापन

 


आदिवासियों के बीच बढ़ रहा वैचारिक मतभेद
दरअसल, सर्व आदिवासी समाज सोहन पोटाई धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे और गोंडवाना गोंड महासभा के अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम की अगुवाई में कई जिलों से पदाधिकारी बुधवार को राजभवन पहुंचे थे। इस दौरान समाज की ओर से राज्यपालको एक मांगपत्र सौंपा गया। इसमें कहा गया कि धर्मांतरण की वजह से बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ रहा है। हिंदू और ईसाई समाज द्वारा हिंदुओं का लगातार धर्मांतरण किया जा रहा है। यह आदिवासियों के हित में उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: भाजपाइयों की गिरफ्तारी पर रोए पूर्व मंत्री, बोले- निर्दोष को फंसाया; आदिवासियों का कल बस्तर बंद




आईजी ने ली शांति बैठक, कहा- अफसरों पर सख्त कार्रवाई करें
दूसरी ओर नारायणपुर में हुए उपद्रव और फिर बंद को देखते हुए आईजी सुंदरराज पी. और जिला कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारी सहित विभिन्न वर्गों के साथ बैठक ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि नारायणपुर में शांति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। दावा किया गया कि अभी जिले में स्थित कंट्रोल में है। 



चर्च में हुई थी तोड़फोड़, पुलिस पर किया गया था हमला
धर्मांतरण के विरोध में सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोग प्रदर्शन के लिए बखरूपारा में एकत्र हुए थे। इस दौरान भीड़ ने चर्च पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। चर्च के पीछे स्थित स्कूल को भी नहीं छोड़ा। स्कूल की छुट्टी के समय भीड़ ने हमला किया। स्कूल में भी तोड़फोड़ की गई। टीचरों ने बच्चों को बचाने के लिए अंदर बंद कर दिया। एसपी समझाने पहुंचे तो उपद्रवियों ने हमला कर उनका ही सिर फोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed