फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Aam Aadmi Party attacked Chhattisgarh government

Raipur: छत्तीसगढ़ सरकार पर 'आप' का हमला, कोमल हुपेंडी ने कहा- माफियाओं के आगे भूपेश सरकार ने टेक दिए घुटने

Wed, 19 Apr 2023 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:32 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोलम हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, चोरी, डकैती छिनैती एवं चाकूबाजी की वारदात सामने आ रही है, लेकिन प्रदेश की भूपेश सरकार अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party attacked Chhattisgarh government
छत्तीसगढ़ सरकार पर 'आप' का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो गया है। आलम यह है कि रोजाना प्रदेश में कहीं न कहीं हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार पर सवाल खड़े किए। कोमल हुपेंडी ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला के साथ आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में जब न्यायधानी का यह हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल होगा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि माफियाओं के आगे भूपेश सरकार ने घुटने टेक दिया है। प्रदेश में महिलाएं, बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

विज्ञापन


कोलम हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, चोरी, डकैती छिनैती एवं चाकूबाजी की वारदात सामने आ रही है, लेकिन प्रदेश की भूपेश सरकार अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। प्रदेश में माफियाओं में शासन-प्रशासन का डर बिलकुल खत्म हो गया। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं। यहां माफिया राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध अपनी चरम सीमा पर है। कहीं माफिया खुलेआम घूम रहे हैं, तो कहीं से पुलिस की दादागिरी की तस्वीर सामने आ रही है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन


कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, लेकिन भूपेश सरकार और उनकी पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में असमर्थ हो गई है। आलम यह है कि प्रदेश में गुंडे-माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज चल रहा है, सभी जगह भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में बेमेतरा में हुई सांप्रादायिक हिंसा की आग में पूरा प्रदेश जल उठा। ऐसे में भूपेश सरकार की विफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। भूपेश सरकार में लगातार हिंसा का दौर बदस्तूर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed