फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   26th meeting of Central Regional Council to be held in Bastar on May 19, Amit Shah to preside

CG News: बस्तर में 19 मई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

Sat, 16 May 2026 12:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 May 2026 12:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
26th meeting of Central Regional Council to be held in Bastar on May 19, Amit Shah to preside
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। यह अहम बैठक 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
विज्ञापन


बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परिषद की बैठक में उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों और तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन चुकी है। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है, जो आपसी सहयोग का सकारात्मक उदाहरण है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में इस स्तर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापना के बाद यह आयोजन बस्तर के बदलते माहौल और विकास की नई संभावनाओं को दर्शाता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियान के कारण बस्तर में शांति का वातावरण बना है और अब क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed