{"_id":"65e1a3a6bbf43f4ac40847e5","slug":"raipur-traffic-police-in-action-mode-challan-of-700-vehicles-issued-for-violating-traffic-rules-25-bikes-se-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस; यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 700 वाहनों का कटा चलान, 25 बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस; यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 700 वाहनों का कटा चलान, 25 बाइक जब्त
Fri, 01 Mar 2024 03:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 01 Mar 2024 03:15 PM IST
सार
रायपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। एक ही दिन में 700 से ज्यादा वाहनों का चलान काटा गया है। इसके साथ ही 25 वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। एक ही दिन में 700 से ज्यादा वाहनों का चलान काटा गया है। इसके साथ ही 25 वाहनों को जब्त किया गया है। रायपुर शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नंबर एक और दो में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बिना हेलमट दो पहिया वाहन चलाने वाले 284, बिना सीट बेल्ट चार पहिया चलाने वाले 156 वाहन चालक, नो पार्किंग में खड़ी 9 ऑटो और 3 ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की 25 बाइक
इसी क्रम में शहर के अंदर प्रमुख मार्गों और चौक चौराहों में नो पार्किंग में वहां खड़ी कर सवारी उतरने चढ़ने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ भी विशेष अभियान करवाई चलाया गया, जिसमें 75 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, ब्लैक फिल्म, मॉडिफाई सायलेंसर आदि पर 50 से अधिक कार्रवाई किया गया। दिनभर में 25 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया, जिनकी गाड़ी जब्त कर ली गई है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर प्रत्येक मामले में दस हजार का जुर्माना होगा। इसी प्रकार कुल 700 से ज्यादा वाहनों का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने की अपील
यातायात पुलिस वाहन चालकों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में यातायात पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, यातायात नियमों एवं संकेत का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन