फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur suitcase Murder Case: CCTV footage and trunk revealed deep secrets; killers caught in Delhi, know the

Raipur Murder Case: सीसीटीवी फुटेज और ट्रंक ने खोले गहरे राज; दिल्ली में पकड़े गए हत्यारे, जानें हत्या की वजह

Tue, 24 Jun 2025 05:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 05:46 PM IST
सार

Raipur suitcase Murder Case: पिछले दिनों 23 जून को रायपुर के इंद्रप्रस्थ एरिया में सूटकेस मर्डर केस मामले में रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने अहम खुलासा किया है।

विज्ञापन
Raipur suitcase Murder Case: CCTV footage and trunk revealed deep secrets; killers caught in Delhi, know the
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Raipur suitcase Murder Case: रायपुर के इंद्रप्रस्थ एरिया में सूटकेस मर्डर केस मामले में रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने अहम खुलासा किया है। युवक की हत्या मामले में एक दंपती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती घटना को अंजाम देने के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे। वारदात को अंजाम देने के लिये आरोपियों ने कार में फर्जी नंबर प्लेट भी लगवाई थी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लिया है। इसके बाद रायपुर पुलिस दोनों को लेकर शाम को राजधानी पहुंची। गिरफ्तार दंपती की पहचान अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा के रुप में हुई है, जो रिटायर्ड एएसआई के बहू-बेटे बताये जा रहे हैं। वे पेशे से वकील हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक किशोर पैकरा का केस भी वही देखते थे। पैकरा का रायपुर के प्राइम लोकेशन में घर है। लाखों की प्रॉपर्टी है। आरोपी दंपती की उनकी संपत्ति पर पहले से निगाह थी। पैकरा के जमीन के 50 लाख के सौदे में से आरोपी दंपती ने 30 लाख दिये थे और 20 लाख रुपये अपने पास रख लिये। ठगी का एहसास होने किशोर ने उनसे 20 में से 10 लाख रुपये देने की मांग की जो आरोपी दंपती को नागवार गुजरा। इसके बाद दोनों ने हत्या की पूरी वारदात रच डाली। हालांकि मामले का पुलिस ने अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है। 








दूसरी ओर इस केस का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें दो व्यक्ति कॉलोनी के डी ब्लॉक के लिफ्ट से उतरकर पेटी घसीटकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। काफी हड़बड़ाहट में ये पेटी ले जाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान एक युवक लिफ्ट में घुसते हुए दिख रहा है। शंका होने पर वह भी वापस मुड़कर पेटी की तरफ देख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी बोल रहे हैं कि आराम से चल भाई।  

 










आरोपियों के साथ अन्य संदेहियों की भी पड़ताल में  पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि करीब चार से पांच लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं।  अन्य रोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। इसके बाद ही पूरी तरह से मामले का खुलासा किया जायेगा। 







बताया जा रहा है कि आरोपी इंद्रप्रस्थ फेस-टू में किराये में रूम लेकर रह रहे थे। पूर्व नियोजित प्लान के हिसाब से हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फ्लाइट से दिल्ली फरार हो गये।  




फुटेज-1
इस मर्डर केस में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं। एक फुटेज में दिख रहा है कि आल्टो कार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के गेट-नंबर एक से गुजर रही है। कार की डिक्की में टीन का पेटी रखकर ले जाया जा रहा है। आल्टो कार का नंबर CG04 B 7700 है। इस दौरान एक महिला सफेद रंग की मोपेड से कार के पीछे चलती दिखाई दे रही है।




फुटेज-2
दूसरे फुटेज में आरोपी दंपति स्कूटी पर सवार होकर गोलबाजार पहुंचते हैं। यहां एक ट्रंक की दुकान से पेटी खरीदते नजर आ रहे हैं। ट्रंक खरीदने के बाद उसे ऑटो में रखकर ले जाते दिख रहे हैं। यह ट्रंक की दुकान शब्बीर नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। इन सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 




फुटेज - 3
 इस फुटेज में दो व्यक्ति कॉलोनी के डी ब्लॉक के लिफ्ट से उतरकर पेटी घसीटकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। काफी हड़बड़ाहट में ये पेटी ले जाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान एक युवक लिफ्ट में घुसते हुए दिख रहा है। शंका होने पर वह भी वापस मुड़कर पेटी की तरफ दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी बोल रहे हैं कि आराम से चलो भाई। 

पेटी की मॉर्किंग ने खोला राज 
जांच के दौरान पुलिस को ट्रंक पर 'हब्बू भाई' नाम की मॉर्किंग दिखाई दी, फिर पुलिस गोलबाजार में पेटी लाइन स्थित शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री (हब्बू भाई की दुकान) पहुंची। इस पर दुकानदार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक महिला और एक पुरुष सुबह-सुबह पेटी खरीदने के लिये आये थे। 

फोरेंसिक टीम ने शव की स्थिति और पैकिंग के तरीके को देखकर इसे एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला माना है। मृतक के गर्दन पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। 

Raipur suitcase Murder Case: CCTV footage and trunk revealed deep secrets; killers caught in Delhi, know the
आरोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आरोपी दंपती की किशोर से पुरानी जान पहचान थी। इस पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने किशोर का विश्वास जीता फिर अपनी हैवानियत की खेल को अंजाम दिया। 

Raipur suitcase Murder Case: CCTV footage and trunk revealed deep secrets; killers caught in Delhi, know the
मृतक किशोर पैकरा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बताया जाता है कि 60 वर्षीय किशोर पैकरा घर में अकेले रहता था। वह एचएमटी चौक हांडीपारा का रहने वाला था। वह शारीरिक रूप से अक्षम था और व्हीलचेयर से चलता था। बताया जाता है कि  किशोर की मोहंदी गांव की जमीन का सौदा आरोपी अंकित उपाध्याय ने करवाया था। जमीन की डील 50 लाख में हुई थी लेकिन किशोर को केवल 30 लाख मिले थे। जब उसने 20 लाख में से 10 लाख मांगे तो आरोपी दंपती उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।  पुलिस ने इस केस में दो प्रॉपर्टी डीलर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि उनकी भी जमीन के सौदे या हत्या में साजिश हो सकती है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed