फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Social media influencers meet; Minister Brijmohan Aggarwal said- Social media ability to change result

Raipur: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट; मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- सोशल मीडिया में है परिणाम बदलने की क्षमता

Fri, 22 Mar 2024 12:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

Brijmohan Aggarwal on Social media influencers meet: बीजेपी आईटी सेल ने रायपुर के एक कॉलेज में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट 2024 का आयोजन किया गया। इसमें रायपुर लोकसभा में रहने वाले सभी सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स शामिल हुए।

विज्ञापन
Raipur: Social media influencers meet; Minister Brijmohan Aggarwal said- Social media ability to change result
बीजेपी के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Brijmohan Aggarwal on Social media influencers meet: बीजेपी आईटी सेल ने रायपुर के एक कॉलेज में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट 2024 का आयोजन किया गया। इसमें रायपुर लोकसभा में रहने वाले सभी सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स शामिल हुए। इस मीट में छत्तीसगढ़ के मंत्री और रायपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भी शिरकत की। उन्होंने उपस्थित सोशल मीडिया के प्रभावी चेहरों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया को आभासी दुनिया मानते थे, लेकिन वास्तव में ये एक दमदार प्रभावी दुनिया है। आज सोशल मीडिया में परिणाम बदलने और समकालीन विषयों पर एजेंडा सेट करने की ताकत है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे बड़े सोशल मीडिया इंफ्लूएसर्स की रूप में देखना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वे लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से तात्कालिक विषयों पर प्रतिक्रिया देते हैं। संदेश प्रचारित करते हैं। उनकी ओर से कुछ नया करना सोशल मीडिया में ट्रेंड बन जाता है। युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए वे सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज हैज टैग का जमाना है। प्रधानमंत्री की ओर से किसी हैज टैग को पर कुछ लिखना ट्रेंड बन जाता है। भारत को विकसित भारत बनाने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान साबित होगा। डिजिटल माध्यम भारत को नए भारत में बदलने में सहयोग प्रदान करेगा। मै रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी होने के नाते आप सभी से ना सिर्फ रूबरू होने आया था लेकिन आप सभी से अपील भी करता हूं की समृद्ध भारत , विकसित भारत और सुदृण भारत के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें और अपनी पोस्ट ,  ब्लॉग और सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागृत करें।
विज्ञापन




सोशल मीडिया की ताकत कमतर नहीं आंक सकते
रायपुर लोकसभा से सांसद सुनील सोनी ने कहा की सोशल मीडिया की ताकत कमतर नहीं आंकी जा सकती। इसका प्रमाण 2014 लोकसभा के नतीजे हैं। सोशल मीडिया की ताकत से देश में एक स्थाई सरकार का निर्माण हुआ। साल 2014 के चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से परिवर्तन की लहर चली , लोगों के भीतर राष्ट्रवाद की अलख जगाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही जिसके नतीजे यह हुए की भारत में एक राष्ट्रवादी भाजपा सरकार का निर्माण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया ने तोड़ी मिथक 
धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि एक जमाना था जब बुजुर्ग कहा करते थे की नाचन,  गाने से पेट नहीं भरता को आधुनिक युग में बदल कर रख दिया है। आज सोशल मीडिया इस मिथक को तोड़ दिया है और देशभर के लाखों युवा आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इसका जीवंत उदाहरण मैं भी मेरी निजी आय का बड़ा स्रोत सोशल मीडिया है। किसी आईटी  कंपनी से मिलने वाले पैकेज से भी ज्यादा की आय मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से मिलती है। आप सभी से मैं कहना चाहता हूं की मस्ती मजाक मनोरंजन के अलावा सोशल मीडिया आज इतना ताकतवर हो चुका है की समाज की दशा दिशा निर्धारित करने की ताकत रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed