फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur security preparedness reviewed: Police officers meet for DGP-IG conference

रायपुर में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा: डीजीपी-आईजी सम्मेलन को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक

Sun, 23 Nov 2025 04:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Nov 2025 04:12 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर रविवार को पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Raipur security preparedness reviewed: Police officers meet for DGP-IG conference
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर रविवार को पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। बैठक सिविल लाइन्स की सी-4 बिल्डिंग में हुई, जिसमें रायपुर संभाग सहित राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ इंटेलिजेंस के चीफ अमित कुमार ने की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति और सम्मेलन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा, आईजी आनंद छाबड़ा, आईजी सीआईडी ध्रुव गुप्ता, पुलिस अधिकारी संजीव शुक्ला और डीआईजी सुरक्षा एमएल कोटवानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवा रायपुर स्थित आईआईएम में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में देशभर के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, नक्सल उन्मूलन, आतंकवाद निरोधक रणनीतियों, साइबर क्राइम नियंत्रण और ड्रग्स नेटवर्क पर रोकथाम जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed