फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: running spa centers on prostitution, 20 girls and 6 man arrested

रायपुर: देह व्यापार का गंदा खेल, 20 लड़कियां और 6 युवक गिरफ्तार, जिस्मफरोशी के नाम पर चला रहे थे स्पा सेंटर्स

Mon, 24 Apr 2023 02:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 02:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल फूल रहा है। पांच दिन पहले ही पुलिस ने दुर्ग और अंबिकापुर के स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की थी। इसी क्रम में पुलिस ने रायपुर के कई स्पा सेंटर्स और होटलों में छापेमारी की। इस दौरान 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

विज्ञापन
Raipur: running spa centers on prostitution, 20 girls and 6 man arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल फूल रहा है। पांच दिन पहले ही पुलिस ने दुर्ग और अंबिकापुर के स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की थी। इसी क्रम में पुलिस ने रायपुर के कई स्पा सेंटर्स और होटलों में छापेमारी की। इस दौरान 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । ये सभी युवक होटलों के मैनेजर और स्पा सेंटर के मालिक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक युवती को भी पकड़ा है, जो मैनेजर के रूप में काम कर रही थी। देह व्यापार में संलिप्त कुल 20 युवतियों को पुलिस  संबंधित थाना लाकर उनके बयान लिए। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा, गोलबाजार और आमानाका में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन




इस दौरान कई हैरान करने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। स्पा सेंटर और होटल के नाम पर शहर के बीचो बीच जिस्मफरोशी का गंदा काम चल रहा था। मसाज और बॉडी स्पा के नाम पर लड़कियों से सर्विस ली जा रही थी। इतना ही नहीं ग्राहकों से हैपी एंडिंग और फुल सर्विस जैसे कोड वर्ड में बातें की जाती थी।
विज्ञापन


6 टीमें गठित कर शहर के स्पा सेंटर एवं होंटलों में छापेमारी
पुलिस ने अलग-अलग 6 टीमें गठित कर शहर के विभिन्न स्पा सेंटर एवं होंटलों में दबिश दी। छापेमारी के दौरान थाना तेलीबांधा, गोलबाजार और आमानाका स्थित स्पा सेंटरों और होटलों में देह व्यापार का गंदा खेल चल रहा था। 1 महिला आरोपी सहित कुल 4  लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को कुछ दिनों से स्पा सेंटरों एवं होटलों में देह व्यापार होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू की कुल 6 टीमे बनाकर अलग-अलग स्पा सेंटर्स और होटलों में छापेमारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई 

  • थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राइव के सामने स्थित बुद्धा स्पॉ सेंटर में स्पॉ सेंटर के संचालक हितेश चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 
  • बेबीलॉन टॉवर बी ब्लॉक के प्रथम तल स्थित मोक्ष स्पॉ सेंटर के संचालक मन्नू सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। 
  • थाना गोलबाजार के तहत होटल मेजबान के मैनेजर अशोक तांडी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। 
  •  थाना आमानाका एरिया के उदया सोसायटी स्थित होटल कैपटाउन की आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 2 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया गया। 
  • थाना गंज स्थित होटल ऐलोरा के मैनेजर उमेश भोई 33 साल निवासी सरायपाली जिला महासमुंद
  • थाना मौदहापारा स्थित रोजा स्पा के संचालक प्रदीप डिंडिया 26 साल निवासी महावीर नगर हनुमान मन्दिर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed