फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Railway Division will get hi-tech signaling, 13 stations will be upgraded with project worth 226 crore

Raipur News: रायपुर रेल मंडल को मिलेगी हाईटेक सिग्नलिंग, 226 करोड़ की परियोजना से 13 स्टेशन होंगे अपग्रेड

Thu, 02 Jul 2026 02:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Jul 2026 02:05 PM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए भारतीय रेल ने 226 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।

विज्ञापन
Raipur Railway Division will get hi-tech signaling, 13 stations will be upgraded with project worth 226 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए भारतीय रेल ने 226 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के तहत दुर्ग-ताडोकी रेलखंड के 13 स्टेशनों पर नई डिजिटल सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा और गति दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू होने के बाद सिग्नल और ट्रैक पॉइंट्स का संचालन पूरी तरह कंप्यूटरीकृत होगा। इससे मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी और ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सकेगी।
विज्ञापन


परियोजना के दायरे में मारौदा, रिसमा, गुंडरदेही, लाटाबोर, बालोद, कुसुमकसा, दल्लीराजहरा, गुदुम, भानुप्रतापपुर, केवटी, अंतागढ़, ताडोकी और रायपुर स्टोर डिपो को शामिल किया गया है। इन सभी स्टेशनों पर मौजूदा पारंपरिक सिग्नलिंग व्यवस्था को हटाकर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का मानना है कि यह तकनीकी उन्नयन भविष्य में बढ़ने वाले यात्री और माल परिवहन के दबाव को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई प्रणाली से ट्रेनों की समयपालन क्षमता बेहतर होगी, परिचालन दक्षता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी।

रेल अधिकारियों का कहना है कि भारतीय रेल अपने नेटवर्क के आधुनिकीकरण पर लगातार काम कर रही है और रायपुर मंडल की यह परियोजना उसी अभियान का हिस्सा है। इसके पूरा होने के बाद रेल सेवाएं अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और तेज होंगी, जिससे यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन क्षेत्र को भी सीधा लाभ मिलेगा।


इस परियोजना के जरिए रायपुर मंडल आधुनिक सिग्नलिंग तकनीक से लैस प्रमुख रेलखंडों में शामिल होगा और क्षेत्र के रेल बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलने के साथ भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed