फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur police sent notice to bjp leader sambit patra over toolkit issue

टूलकिट मामला: रायपुर पुलिस ने संबित पात्रा को भेजा नोटिस, 26 मई को पेश होने का दिया निर्देश

Mon, 24 May 2021 12:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 May 2021 12:09 AM IST
सार

टूलकिट मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। भाजपा और कांग्रेस के बीच इसको लेकर वाकयुद्ध छिड़ा है। इस मामले में रायपुर पुलिस ने संबित पात्रा को नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
Raipur police sent notice to bjp leader sambit patra over toolkit issue
संबित पात्रा - फोटो : Twitter

विस्तार

टूलकिट मामलें में भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की मुशिकलें बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस अब 26 मई को संबित पात्रा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ करेगी। पुलिस ने पात्रा को नोटिस भेजकर कहा कि वह 26 मई को उपस्थित रहें। 

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस ने संबित पात्रा के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।  रायपुर पुलिस ने पेश होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस भेजा । संबित पात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 ,505(1)BC ,469,188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से होगी पूछताछ
इस मामले में छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बयान दर्ज करने के लिए 24 मई को उन्हें अपने आवास पर मौजूद रहने के लिए नोटिस जारी किया है। टूलकिट’ मामले में भाजपा के आरोपों को खारीज करते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ 19 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कारणों का हवाला देकर छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने पेश नहीं हुए पात्रा
रायपुर के सिविल लाइन थाने में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। पात्रा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।  भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर भी टूलकिट को लेकर कई ट्वीट्स किए थे। संबित पात्रा कथित फर्जी टूलकिट मामले में रविवार को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पात्रा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थता जताई।

पात्रा और भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पात्रा को चार बजे व्यक्तिगत तौर पर अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के लिए नोटिस भेजा था। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

सिविल लाइंस पुलिस थाने के प्रभारी आर के मिश्रा ने कहा, “पात्रा पुलिस के जांच अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। उनके वकील के मुताबिक वह किसी निजी कार्य में व्यस्त थे। उन्होंने पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।“

एनएसयूआई का आरोप है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, संबित पात्रा और अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लेटरहेड का इस्तेमाल कर एक फर्जी टूलकिट वितरित की है। सिविल लाइंस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इसी तरह का नोटिस रमन सिंह को भी भेजकर उनसे सोमवार को साढ़े 12 बजे अपने आवास पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके।


भाजपा का कांग्रेस पर आरोप
गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस पर कोरोना संकट के वक्त एक ‘टूलकिट’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की छवि बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान पीएम की छवि धूमिल करना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने ऐसी किसी भी टूलकिट से इनकार किया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस तरह के मामले को उठाकर कोरोना के दौरान सरकार द्वारी की जा रही लापरवाही को छुपाना चाहती है। कांग्रेस रिसर्च विंग के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि AICC रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर BJP फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही है। टूलकिट का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इस मामले पर सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed