फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur police launched Hello Zindagi campaign against drug addiction

Hello Jindagi: नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम को मिल रही सफलता, चौक-चौराहों पर कई कार्यक्रम, जागरुक हो रहे लोग

Tue, 18 Jul 2023 08:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 08:22 PM IST
सार

रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान को लोगों का साथ मिल रहा है। मोहल्लों, चौराहों, मार्केट प्लेस में लोग हैलो जिंदगी का नारा लगा रहे हैं। लोग नशे मुक्ति को लेकर पुलिस के साथ मिलकर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

विज्ञापन
Raipur police launched Hello Zindagi campaign against drug addiction
रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान को लोगों का साथ मिल रहा है। मोहल्लों, चौराहों, मार्केट प्लेस में लोग हैलो जिंदगी का नारा लगा रहे हैं। लोग नशे मुक्ति को लेकर पुलिस के साथ मिलकर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। पुरानी बस्ती, डी डी नगर, राजेंद्र नगर, टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। 

विज्ञापन




प्रदेश के रायपुर शहर में अलग-अलग जगहों में पहुंचकर पुलिस लोगों को नशा मुक्त के लिए जागरूक कर रहे हैं। इससे होने वाली प्रभावों को बता रहे हैं। रायपुर पुलिस के अधिकरी कर्मचारी अन्य समाज सेवी संगठनों समेत छात्रों के साथ यह अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन




पुलिस लोगों को जागरूक करने के भीड़ वाले जगहों में पहुंच कर लोगों से बात कर रही है। हैलो जिंदगी के तहत लोगों को नशा मुक्ति कर लिए मैग्नेटो मॉल और अम्बुजा मॉल में जन जागरूकता अभियान हैलो जिन्दगी आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियान से जुड़ रहे लोग
इसी क्रम में पुरानी बस्ती थाने क्षेत्र के छिर्रापारा भाटागांव में काउंसलर डॉ. आलोक शर्मा और योगिता शर्मा ने नशे के दुष्प्रभाव के विषय में लोगों को जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने नशा और अपराध के विषय में चर्चा किया।डीडी नगर थाने क्षेत्र के महादेवघाट में हैलो जिंदगी के तहत पुलिस ने लोगों को इस अभियान से जुड़ने का न्योता दिया। दूसरी तरफ राजेंद्र नगर थाने क्षेत्र के दुर्गानगर में लोगो को टी शर्ट, पांप्लेट्स बाटे गए। टिकरापारा के तरुणबाजार इलाके में कार्यक्रम कर लोगों को अभियान से जोड़ा गया। 



स्कूल से लेकर पब्लिक प्लेसेस तक अभियान जारी
पुलिस के इस नशे मुक्त अभियान को बड़ी संख्या में जनसमर्थन मिल रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी शासकीय और निजी कार्यालयों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक करना है। नशे के दुष्प्रभावों सहित इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में आमजन को बताकर जागरूक करने के साथ ही टी-शर्ट, पोस्टर और पम्पलेट भी बाटे जा रहे हैं। 



15 अगस्त तक चलेगा हैलो जिंदगी अभियान
जन जागरूकता अभियान हैलो जिंदगी के तहत जिला के प्रत्येक थाना क्षेत्र के अधिक से अधिक जगहों पर वॉल पेंटिंग, बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे है। नशा मुक्ति के संबंधित कई जगहों में कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।




जिसमें नाटक, नृत्य, गायन जैसे कार्यक्रम करके लोगों तक पहुंच रहे हैं। उन्हें अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। अधिक संख्या में लोग इस अभियान में भाग भी ले रहे हैं। रायपुर पुलिस का यह अभियान 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed