{"_id":"63986c1600a22a4eeb2d25a6","slug":"raipur-police-arrested-two-accused-for-online-betting-from-mahasamund","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: तीन दिन पहले शुरू किया ऑनलाइन सट्टा कारोबार, सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर पहुंच गई पुलिस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: तीन दिन पहले शुरू किया ऑनलाइन सट्टा कारोबार, सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर पहुंच गई पुलिस, दो गिरफ्तार
Tue, 13 Dec 2022 05:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:42 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपियों ने नाम अभिषेक शर्मा और कुशवंत छाबड़ा बताए। उनके मोबाइल नंबर वेबसाइट से लिंक मिले। साथ ही अन्य नंबरों का पता चला, जिससे सट्टे का संचालन हो रहा था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले ही सट्टे का धंधा शुरू किया था। इसके लिए वेबसाइट हैदराबाद की कंपनी से बनवाई थी। पुलिस ने उसे भी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सटोरिये।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो सटोरियों को महासमुंद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सट्टा खिलवाने के लिए वेबसाइट बनवा रखी थी। सोशल मीडिया पर उसका विज्ञापन दिया और उसे देखकर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पकड़े गए आरोपियों से पांच मोबाइल, 19500 रुपये और सट्टे के हिसाब का रजिस्टर जब्त किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
raipurbook.in से हो रहा था सट्टे का संचालन
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ सटोरिये सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके लिए वेबसाइट की आईडी भी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर साइबर सेल और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। इससे पता चला कि raipurbook.in वेबसाइट के जरिए सट्टे का संचालन किया जा रहा है। इसी का विज्ञापन भी दिया गया है।
विज्ञापन
महासमुंद से गिरफ्तार किए गए आरोपी
इस पर पुलिस ने वेबसाइट में लिंक मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। जिसकी साइबर सेल की मदद से जांच में पता चला कि मोबाइल नंबर महासमुंद के बागहरा में दो अलग-अलग लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हीं नंबरों के जरिए ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चल रहा था। लोगों को आईडी भी दी जा रही थी। इस पर संयुक्त टीम महासमुंद रवाना हुई और मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन