फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur news: Waterlogging in Bhatgaon-Mahadevghat road raipur cg

Ground Report: ये नदी नहीं सड़क है साहब; भाठागांव-महादेवघाट रोड में जलभराव, जर्जर सड़क से रोज हो रहे हादसे

Sun, 04 Aug 2024 06:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 06:14 PM IST
सार

Raipur news; Bhatgaon-Mahadevghat road: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 15 दिनों से रुक-रुककर लगातार हो रही भारी बारिश से लोग का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
Raipur news: Waterlogging in Bhatgaon-Mahadevghat road raipur cg
भाठागांव-महादेवघाट रोड में जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur news; Bhatgaon-Mahadevghat road: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 15 दिनों से रुक-रुककर लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा परेशानी भाठागांव-महादेवघाट रोड को लेकर है। करीब पांच किलोमीटर की इस सड़क के जर्जर और जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में सबसे ज्यादा परेशानी बारिश ने बढ़ा दी है। रोड पर जलभराव होने से यह सड़क खारून नदीं की तरह लग रही है पर हकीकत में यह नदी नहीं भाठागांव-महादेवघाट पहुंचमार्ग है। 

विज्ञापन


विज्ञापन





जलभराव होने से सड़क पर लोगों को गड्ढे नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से प्रतिदिन इन बड़े-बड़े गड्ढ़ों में गिरकर लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस रोड पर इटालिया कॉलोनी के पास और पुराना वाटर पॉर्क के समीप जलभराव होने से लोग इन गड्ढ़ों में गिरकर घायल हो रहे हैं पर उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों की शिकायत पर अमर उजाला टीम मौक पर पहुंची। ग्राउंड पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान लोगों ने कहा कि वो इस संबंध में इस एरिया के पार्षद उत्तम साहू, महापौर एजाज ढेबर, तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल (वर्तमान सांसद) को ज्ञापन सौंपकर सड़क और नाली बनाने की मांग कर चुके हैं पर अभी तक समस्या का निराकरण नहीं होने से लोगों को बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन जलभराव में फंसकर रुक जा रहे हैं। कई वाहन खराब हो जा रहे हैं, तो कुछ वाहनों के साइलेंसर में पानी घुस जा रहा है। इस वजह से उनकी गाड़ियां खराब हो जा रही हैं। 



यहां गाड़ी से नहीं, पैदल चलते हैं लोग
300 मीटर की इस सड़क पर लोग वाहन से नहीं बल्कि पैदल चलते हैं। क्योंकि गाड़ी चलाकर जाने पर उनकी गाड़ियों में पानी भर जाता है। यदि किसी तरह से लोग गाड़ी चलाकर निकलने की कोशिश किये, तो जलभराव वाले गड्ढ़ों में पड़कर इनकी गाड़ी ही खराब हो जाती है। ऐसे में लोग खुद ही गाड़ी से न चलकर पैदल चलते हैं। लोगों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वो संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत कर-करके थक चुके हैं पर अब तक सड़क और नाली नहीं बनी है। दोनों ओर नाली नहीं बनने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस वजह से जलभराव हो रहा है। वहीं सड़क जर्जर और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। 




अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा, तो सीसी रोड बनाकर छोड़ दिया
पिछले बारसात में अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने  200 से 300 मीटर की सड़क को कांक्रीटीकरण करके छोड़ दिया था पर सड़क के दोनों पर नालियों का निर्माण नहीं करवाया। इसकी वजह से सड़क बनने के बाद भी ये सड़क जर्जर हो गई। अब बारिश होने से जलभराव हो रहा है। साथ ही सड़क पर गड्ढे होने से लोग रोज-रोज गिरकर घायल हो रहे हैं।





मामले में पार्षद उत्तम साहू का कहना है कि वो सड़क और नाली के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिये हैं। पिछली बार भी प्रस्ताव बनाकर भेजे थे पर अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संबंधित अधिकारी उदासीन है। कुल पांच करोड़ का अनुमानित बजट है। बजट पास नहीं होने से सड़क नहीं बन पा रही है। बता दें कि ये एरिया दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आती है और यहां के विधायक बृजमोहन अग्रवाल थे, जो अब लोकसभा चुनाव लड़कर रायपुर से सांसद बन चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर अब उपचुनाव होना है। ऐसे में लगता है कि नये विधायक के चुने जाने पर ही इस सड़क की स्थिति सुधरेगी। फिलहाल पांच साल से बुरा हाल है। 



शासन-प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार 
सबसे बड़ी बात ये है कि इस रोड पर कई बड़े प्राइवेट स्कूलों की बसे चलती हैं। इन बसों में सैकड़ों छात्र रोज स्कूल से आना-जाना करते हैं। वहीं नया रायपुर, महादेवघाट, भाठागांव, नया बस स्टैंड के लिए हजारों लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में लग रहा है कि शासन-प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed