{"_id":"67769b234a9f8095860d0ec4","slug":"raipur-news-three-fake-police-arrested-for-extorting-money-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: फर्जी पुलिस बनकर दिखा रहे थे रौब; कर रहे थे अवैध वसूली, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: फर्जी पुलिस बनकर दिखा रहे थे रौब; कर रहे थे अवैध वसूली, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Thu, 02 Jan 2025 07:26 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:26 PM IST
सार
Raipur News: रायपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur News: रायपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखा रहे थे। इतना ही नहीं तीनों आरोपी कार में सायरन और नीली बत्ती भी लगा रखे थे। आरोपी हाइवा को रोककर खुद को पुलिस बताकर वाहन का कागजात दिखाने को कहते थे। नहीं देने पर गाड़ी को पुलिस थाने में डाल देने की धमकी भी देते थे।
विज्ञापन
मामले में रिपोर्ट दर्ज किये जाने पर रायपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 854/2024 धारा 308(2), 205, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- प्रवीण चन्द्राकर उम्र 24 वर्ष साकिन जामगांव आर थाना जामगांव जिला दुर्ग हाल,काठाडीह रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर
- भागवत वैष्णव र 35 वर्ष साकिन छिलपावन झलप थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल पुराना धमतरी रोड डुण्डा थाना मुजगहन जिला रायपुर
- निखिल कुमार बाधमारे उम्र 23 वर्ष साकिन दुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल बैरन बजार थाना कोतवाली जिला रायपुर
विज्ञापन