फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Maharashtra accused arrested with ganja worth two lakhs

Raipur News: दो लाख का गांजा के साथ महाराष्ट्र का आरोपी गिरफ्तार, ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस ने दबोचा

Tue, 30 Jan 2024 12:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

रायपुर के भांठागांव स्थित नया बस स्टैंड में अवैध गांजा के साथ महाराष्ट्र के अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 21.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत दो लाख दस हजार रुपये आंकी गई है।
 

विज्ञापन
Raipur News: Maharashtra accused arrested with ganja worth two lakhs
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशे का काला बाजारी करने का मामला थामने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस प्रशासन अवैध नशे और कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रायपुर के भांठागांव स्थित नया बस स्टैंड में अवैध गांजा के साथ महाराष्ट्र के अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 21.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत दो लाख दस हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों सोमवार को टिकरापारा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत भांठागांव नया बस स्टैंड के पास एक युवक गांजा लेकर बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए को चिन्हांकित कर पकड़ा। पुलिस के  पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुजाहिद 34 साल निवासी तहसील तेल्हारा, जिला अकोला, महाराष्ट्र का होना बताया।
विज्ञापन


पुलिस उसके पास रखे सफेद रंग की प्लास्टीक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.300 किलोग्राम गांजा जब्त की गई। जब्त गांजा कीमत लगभग दो लाख दस हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 78/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed