{"_id":"66cda27d9a29a19ccd015061","slug":"raipur-news-lathicharge-on-congress-workers-in-bhilai-sushil-anand-shukla-said-on-cg-bjp-government-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; सुशील आनंद का तीखा हमला, बोले- तानाशाह है बीजेपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; सुशील आनंद का तीखा हमला, बोले- तानाशाह है बीजेपी सरकार
Tue, 27 Aug 2024 03:25 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:25 PM IST
सार
Sushil Anand shukla said on BJP government: छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने धरना स्थल से सभी को बलपूर्वक खदेड़ा। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sushil Anand shukla said on BJP government: छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने धरना स्थल से सभी को बलपूर्वक खदेड़ा। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज विष्णुदेव सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के काफिले को रोककर भाजपा और संघ के नेताओं ने अभद्रता की है। उन पर कार्यवाही के बजाय शातिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुखद और निंदनीय है। ये सरकार अपनी विदाई का का मार्ग खुद ही तय कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कल्पनाजीवी सरकार है। बस्तर के स्कूलों में 12 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकार उसे भर नहीं रही और बात एआई और रोबोटिक्स की शिक्षा देने की कर रही है। सरकार को ये बताना चाहिए कि वहां ये शिक्षा देगा कौन?
विज्ञापन