फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Free internet speed now doubles in Nalanda capums in Raipur

छात्रों के लिए खुशखबरी: अब रायपुर के नालंदा परिसर में मिलेगी डबल फ्री इंटरनेट की स्पीड; CM साय ने की थी घोषणा

Sat, 13 Jan 2024 05:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पढने वाले छात्र-छात्राओं के लिए और भी सुविधा बढ़ा दी गई है। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए फ्री-इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है। राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Raipur News: Free internet speed now doubles in Nalanda capums in Raipur
नालंदा परिसर रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पढने वाले छात्र-छात्राओं के लिए और भी सुविधा बढ़ा दी गई है। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए फ्री-इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है। राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है। इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाने से छात्र-छात्राएं अब दोगुनी स्पीड से पढ़ाई कर सकेंगे। 

विज्ञापन


सीएम साय ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के मौके पर नालंदा परिसर का भ्रमण किया था। उस दौरान छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट की स्पीड कम होने की समस्या बताई थी। मौके पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने की घोषणा की थी। लाइब्रेरी में इंटरनेट की स्पीड 12 जनवरी से दुगुना का निर्णय लिया गया। नालंदा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि लाइब्रेरी में पहले 100 एमबीपीएस की स्पीड से फ्री इंटरनेट की सुविधा थी, जिसे बढ़ाकर अब 200 एमबीपीएस कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी भी संचालित की जा रही है। यह लाईब्रेरी 24 घंटे संचालित रहती है। रात और दिन 24 घंटे चलने वाले इस डिजिटल लाइब्रेरी में यूपीएससी, स्टेट पीएससी के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का बड़ी संख्या में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यहां फ्री इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यहां ऑफलाइन पढ़ाई के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा परिसर के आस-पास कैफेटेरिया और अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed