{"_id":"6a747e09cd6846bbdc060841","slug":"raipur-news-crane-collapses-in-plant-boiler-area-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: प्लांट के बॉयलर एरिया में गिरी क्रेन, जान बचाकर भागे मजदूर, टीम कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: प्लांट के बॉयलर एरिया में गिरी क्रेन, जान बचाकर भागे मजदूर, टीम कर रही मामले की जांच
Thu, 06 Aug 2026 05:59 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:59 PM IST
सार
बॉयलर एरिया में अचानक क्रेन गिरने से प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्लांट के अंदर गिरी क्रेन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एक निजी थर्मल पॉवर प्लांट में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। बॉयलर एरिया में अचानक क्रेन गिरने से प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षा को लेकर पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। घटना सुबह करीब 11:42 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जाता है क्रेन गिरने से पॉवर प्लांट के उपकरणों और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, संबंधित विभागों को सूचना दी गई है। तकनीकी टीम नुकसान का आकलन और घटना की जांच कर रही है। गनीमत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
मामले में प्लांट प्रबंधन का कहना है कि घटना के कारणों की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि हादसा किस वजह से हुआ। पूरे घटनक्रम पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन