फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: 71 Naxalites surrendered in dantewada, cm vishnudeo sai said on Naxalism

CG Naxalite: 'हथियार छोड़ शांति की राह पर आत्मसमर्पित 71 नक्सली'; सीएम बोले- 2026 तक नक्सलवाद का होगा खात्मा

Wed, 24 Sep 2025 09:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 09:09 PM IST
सार

CM Vishnudeo Sai on Naxalism: दंतेवाड़ा में बुधवार को 71 नक्सलियों के सरेंडर करने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रया देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्लानार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है।

विज्ञापन
Raipur News: 71 Naxalites surrendered in dantewada, cm vishnudeo sai said on Naxalism
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CM Vishnudeo Sai on Naxalism: दंतेवाड़ा में बुधवार को 71 नक्सलियों के सरेंडर करने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रया देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्लानार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं।  डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से खत्म कर दिया जायेगा। आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मानजनक पुनर्वास एवं बेहतर जीवन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




30 नक्सलियों पर घोषित था 64 लाख रुपये का इनाम 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में चलाए जा रहे पूना मारगेम अभियान और दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर हाल ही में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सलियों पर 50 हजार से 8 लाख रुपये तक का कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण हमारी नीतियों की प्रभावशीलता और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन


 50-50 हजार के चेक बांटे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन की शुरुआत के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। साथ ही उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब तक 1770 से अधिक नक्सली मुख्यधारा से जुड़े
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भरोसेमंद वातावरण के कारण अब तक 1770 से अधिक माओवादी मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। अब बस्तर बदल रहा है और नक्सलवाद का अंधियारा छंट रहा है। यह परिवर्तन बस्तर के उज्ज्वल भविष्य और शांति की ओर बढ़ते कदमों का सशक्त संकेत है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed