फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Nagar Nigam Election 2025: Ejaz Dhebar said on Raipur congress campaign

Raipur Nagar Nigam Election 2025: वोटिंग से पहले एजाज ढेबर ने कहा- मैं मुस्लिम हूं इसलिए प्रचार से दूर रखा...

Mon, 10 Feb 2025 11:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 11:48 PM IST
सार

Raipur Nagar Nigam Election 2025: रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे के प्रचार-प्रसार में पूर्व मेयर एजाज ढेबर का पोस्टर से तस्वीर गायब होने और उनकी गैर मौजूदगी पर रायपुर में सियासत गरमाई हुई है।

विज्ञापन
Raipur Nagar Nigam Election 2025: Ejaz Dhebar said on Raipur congress campaign
पूर्व मेयर एजाज ढेबर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Nagar Nigam Election 2025: रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे के प्रचार-प्रसार में पूर्व मेयर एजाज ढेबर का पोस्टर से तस्वीर गायब होने और उनकी गैर मौजूदगी पर रायपुर में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। दुबे के चुनाव प्रचार के पोस्टर्स से ढेबर की तस्वीर गायब होने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अब इस केस में पूर्व मेयर ढेबर ने कहा कि मैं मुस्लिम हूं, शायद इस वजह से मुझे किनारा किया जा रहा है। हालांकि सिर्फ फोटो नहीं होना कोई आधार नहीं है। वो पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 70 पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं। पोस्टर में फोटो नहीं होने का ये भी कारण हो सकता है। उनके इस बयान से रायपुर की राजनीति गर्म है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर परिवार से दो लोगों को टिकट मिलने पर बीजेपी के परिवारवाद वाले बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रमोद साहू, रोहित साहू, गोलछा क्या इनके परिवार वाले कभी चुनाव लड़े हैं? हम उस सीट से चुनाव लड़ते आ रहे थे जो महिला हुई है, इस वजह से मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही है। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे के जांच कराने वाले बयान को चुनावी प्रोपेगेंडा बताया।
विज्ञापन


बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच साल नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने क्या किया है। पांच साल के अंदर भी कोई जांच नहीं करा पाई। प्रदेश में डेढ़ साल से बीजेपी की सरकार है और वो नेता प्रतिपक्ष रही तो जांच करा लेना चाहिये था। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन धमकी-चमकी देने में लगा है। हमारे पांच आदमी और अभिकर्ताओं को उठा लिया गया है। धमकी दी गई है कि यदि कही दिखे तो भी उठा लिए जाएंगे। रायपुर में गुंडाराज चल रहा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है पर अति का अंत जरूर होता है। मतदान को लेकर दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अधिकांश सीटें जीत रही है। उनके और उनकी पत्नी के दोनों वार्ड में जीत तय होनी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed