फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police conduct special operation in Durg early morning, illegal weapons and liquor seized

छत्तीसगढ़: दुर्ग में तड़के पुलिस का विशेष अभियान, अवैध हथियार और शराब जब्त

Tue, 06 Oct 2026 07:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Oct 2026 07:18 PM IST
सार

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने मंगलवार सुबह एक व्यापक और विशेष जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन
Police conduct special operation in Durg early morning, illegal weapons and liquor seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने मंगलवार सुबह एक व्यापक और विशेष जांच अभियान चलाया। तड़के 4:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक चले इस चार घंटे के अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तीनों पुलिस अनुभागों में एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र के चिह्नित गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, लंबे समय से फरार आरोपियों और वारंटियों के ठिकानों पर पहुंचकर उनकी उपस्थिति की तस्दीक की। पुलिस टीमों ने अचानक दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान संबंधी पत्रों और दस्तावेज का सत्यापन किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों और अवैध शराब की धरपकड़ के साथ-साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना था।
विज्ञापन


185 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस विशेष अभियान में दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी अनुभाग के कुल 185 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। तीनों अनुभागों में टीमों का अलग-अलग गठन कर एक साथ चेकिंग कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दुर्ग अनुभाग में इस कार्रवाई के लिए 67 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद किए गए थे। भिलाई नगर अनुभाग में 63 अधिकारी-कर्मचारी और छावनी अनुभाग में 55 पुलिसकर्मियों ने इस जांच और सत्यापन की प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने चिह्नित ठिकानों पर पहुंचकर न केवल सूचीबद्ध अपराधियों की जांच की, बल्कि दूसरे क्षेत्रों से आकर संबंधित थाना क्षेत्रों में रहने वाले अनधिकृत और संदिग्ध लोगों की भी जानकारी जुटाई। दुर्ग अनुभाग के अंतर्गत उरला, अंबेडकर नगर, बांबे आवास, शंकर नगर, जवाहर नगर और ग्रीन चौक क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी तरह भिलाई नगर अनुभाग के फरीद नगर, डेरा बस्ती और सुपेला सहित अन्य चिह्नित स्थानों पर पुलिस टीम पहुंची और वहां निवासरत लोगों के दस्तावेज की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध हथियार और शराब की जब्ती पर कार्रवाई
छावनी अनुभाग के तहत आने वाले खुर्सीपार थाना क्षेत्र की देवार बस्ती और अटल आवास में पुलिस टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों की तस्दीक की। सुबह-सुबह हुई इस अचानक तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध परिसरों और ठिकानों की गहन जांच की। जांच और तलाशी प्रक्रिया के दौरान कुछ स्थानों से धारदार हथियार और अवैध शराब बरामद हुई। अवैध सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना किसी वैध पहचान के रहने वाले लोगों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


बदमाश के घर के पास लावारिस मोटरसाइकिल बरामद
अभियान के दौरान मोहन नगर थाना क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। पुलिस टीम को वहां के आदतन बदमाश राहुल गाडा के घर के पास एक बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस ने तत्काल वाहन को संज्ञान में लेते हुए जांच और सत्यापन शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उपलब्ध तथ्यों और शुरुआती जांच के आधार पर राहुल गाडा को इस वाहन के मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है। अधिकारी वाहन के वास्तविक मालिक, उससे संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक तथ्यों की गहन जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही वाहन के संबंध में अगला कदम उठाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए आगे भी इस प्रकार की औचक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed