{"_id":"6accb58840d3ca56340b6b2f","slug":"raipur-major-administrative-reshuffle-in-chhattisgarh-secretariat-6-officers-get-new-responsibilities-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक कामकाज में बड़ा फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक कामकाज में बड़ा फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Mon, 12 Oct 2026 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत राजपाल बघेल की पोस्टिंग में संशोधन कर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग-10 में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नवीन विभागों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के दौरान पूर्व में जारी एक अधिकारी के पोस्टिंग आदेश में भी संशोधन किया गया है, ताकि प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
संशोधन और नए प्रभार का आवंटन
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल को पूर्व में 29 सितंबर को खनिज विभाग में पदस्थ किया गया था। अब राज्य शासन ने उनकी इस पोस्टिंग में संशोधन करते हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग-10 में पदस्थ कर दिया है। वहीं उनकी जगह लोक निर्माण विभाग में पदस्थ मुश्ताक अली अंसारी को स्थानांतरित कर खनिज विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर ब्रजेश अग्रवाल को लोक निर्माण विभाग में पदस्थ किया गया है।
ये भी पढ़ें: धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कत्लखाने जा रहे 14 मवेशी आजाद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अन्य अधिकारियों का नया पदस्थापन
प्रशासनिक फेरबदल की इस प्रक्रिया में वित्त विभाग में कार्यरत गुलाब साव को स्कूल शिक्षा विभाग स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग-9 में पदस्थ ज्योति पटेल को वहां से स्थानांतरित कर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारी अपने नए विभागों में पहुंचकर कामकाज संभालेंगे। इस संपूर्ण फेरबदल का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय के कामकाज के तहत अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करना है।