फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Lok Sabha Elections 2024: Who will win Chhattisgarh capital; know here public opinion

CG: कौन जीतेगा छत्तीसगढ़ की राजधानी; क्या है चुनावी मिजाज, यहां जानें जनता की जुबानी, रायपुर लोकसभा की कहानी

Sat, 04 May 2024 04:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 04 May 2024 04:56 PM IST
सार

Raipur Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में सात मई को रायपुर लोकसभा सीट पर चुनाव कराये जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में रायपुर का चुनावी मिजाज क्या है?

विज्ञापन
Raipur Lok Sabha Elections 2024: Who will win Chhattisgarh capital; know here public opinion
अमर उजाला ने की लोगों से बातचीत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में सात मई को रायपुर लोकसभा सीट पर चुनाव कराये जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में रायपुर का चुनावी मिजाज क्या है? इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जनता चुनाव में क्या बदलाव चाहती हैं? वो कौन से मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर जनता वोट करेगी। इन तमाम बातों को लेकर अमर उजाला ने लोगों की नब्ज टटोली और उनसे खास बातचीत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने बताया कि रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल को परास्त करना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। यह बीजपी का गढ़ रहा है। हर बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नये चेहरे उतारती है पर उसके हाथ खाली रह जाते हैं। रायपुर से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन की लोगों में पकड़ है। उन्होंने हर बिरादरी को साध रखा है। यहां उन्हें कोई नहीं हरा सकता। हर जगह गली-मोहल्लों,चौक-चौराहों, गुमटी, ठेलों पर कांग्रेस छोड़ बृजमोहन के ही नाम की चर्चा है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय चुनावी मैदान में खाली नजर आते हैं। राजधानी में कांग्रेस के बैनर-पोस्टर नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेसी प्रचार-प्रसार से गायब दिख रहे हैं। सभी चौक-चौराहों पर बीजेपी का ही प्रचार-प्रसार नजर आ रहा है। कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पास पैसे नहीं हैं चुनाव लड़ने के लिए। इसलिये वो तन से तो लड़ रहे हैं पर मन से हार मान चुके हैं। क्योंकि कांग्रेस के एकाउंट फ्रीज हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल वर्मा ने दोनों प्रत्याशियों को योग्य बताया। वहीं विकास उपाध्याय को लेकर कहा कि वह सांसद बन जाए तो बड़ी बात होगी। पीएम मोदी के कामकाज को लेकर कहा कि वो शुरू से ही बेहतर काम कर रहे हैं। उनके कामकाज अच्छे हैं। वहीं कुछ ऐसे वोटर्स भी मिले जो कंफ्यूजन में  नजर आए और कहा कि अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि कौन, किस पर भारी है। किसे वोट दें। इस दौरान अधिकतर लोगों की जुबान पर बृजमोहन अग्रवाल का ही नाम रहा। 

सत्यप्रकाश साहू ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति मणिपुर और पश्चिम बंगाल की अपेक्षा बेहतर है। कांग्रेस के घोषणा पत्र महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने के वादे पर कहा कि बीजेपी ने तो एक एक हजार देना भी शुरू कर दिया है। बीजेपी इस मामले में कांग्रेस से आगे है। वहीं कुछ युवाओं ने कहा कि इस बार का चुनावी माहौल पिछले बार की अपेक्षा अलग है। कुछ युवाओं ने कहा कि पीएम मोदी युवाओं को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। नए-नए रोजगार के माध्यम बताते हैं। केंद्र की मोदी सरकार में स्वास्थ्य सुविधायें बेहतर है। कुछ लोगों ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भरोसा जताया और कहा कि उनके शासनकाल में सनातन संस्कृति और हिंदुत्ववाद का प्रचार-प्रसार हो रहा है, जो देश के लिये बेहतर है।  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अच्छे प्रधानमंत्री थे। वो शानदार वित्त मंत्री भी थे। उनके कार्यकाल में देश का जीडीपी काफी अच्छा रहा। फिलहाल पीएम मोदी शानदार प्रधानमंत्री है। वो युवाओं के दिलों में बस गये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed