{"_id":"6615121088eec4c29601ace1","slug":"raipur-crime-thief-absconded-with-silver-crown-on-idol-buyer-did-such-a-clever-thing-3-arrested-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: चांदी का मुकुट लेकर फरार हुआ चोर, खरीदार ने चालाकी से किया ऐसा काम, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: चांदी का मुकुट लेकर फरार हुआ चोर, खरीदार ने चालाकी से किया ऐसा काम, तीन गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2024 03:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:32 PM IST
सार
अज्ञात चोर ने चांदी के मुकुट को चोरी कर फरार हो गया था। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के मूर्ति में लगे चांदी के मुकुट रात के समय गायब हो गया। यह गायब नहीं बल्कि किसी अज्ञात चोर ने चांदी के मुकुट को चोरी कर फरार हो गया था। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रार्थी मनीष साहू ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि बरमदेव मंदिर की मूर्ति के सिर में लगा चांदी का मुकुट नहीं है। कोई अज्ञात चोर ने मंदिर के मूर्ति में लगे चांदी के मुकूट को चोरी कर फरार हो गया था। इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 130/24 धारा 379, 411, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में खोजबीन शुरू की। घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से वीडियो फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने मामले में मुखबिर भी लगाए। इसके बाद पुलिस को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी केतन शाह को पकड़ा। इस दौरान उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को स्वीकार करने के साथ ही चोरी के चांदी के मुकुट को गोलबाजार निवासी अभिजीत घोसले और कमल सोनी के पास बेचना बताया। इस पर पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त अभिजीत घोसले और कमल सोनी की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। उन्होंने चांदी के मुकुट को गला देना बताया। इस पर आरोपी के खिलाफ धारा 411, 34 के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही गला हुआ चांदी का मुकुट को जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- केतन शाह 42 साल, निवासी कंचन गंगा, थाना डीडी नगर, रायपुर
- अभिजीत घोसले 19 साल, निवासी गोलाबाजार, रायपुर
- कमल सोनी 60 साल, निवासी गोलबाजार, रायपुर