फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur continues major crackdown on drugs Hookah and cigarette materials worth 2.5 million seized in Khamtarai

रायपुर में नशे के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई: खमतराई में 25 लाख की हुक्का-ई सिगरेट सामग्री जब्त

Sun, 01 Feb 2026 08:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Feb 2026 08:21 PM IST
सार

खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के कारोबार का खुलासा करते हुए करीब 25 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

विज्ञापन
Raipur continues major crackdown on drugs Hookah and cigarette materials worth 2.5 million seized in Khamtarai
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के कारोबार का खुलासा करते हुए करीब 25 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को निर्देश दिए गए हैं कि नशे से जुड़े कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी अभियान के दौरान 31 जनवरी 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई थाना क्षेत्र के न्यू गोंदवारा बस्ती में स्थित एक गोदाम में प्रतिबंधित सिगरेट, ई-सिगरेट, हुक्का और उससे जुड़ी सामग्री का अवैध भंडारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए गोदाम में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान गोदाम में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम प्रबोध शर्मा, उम्र 56 वर्ष, निवासी कबीर नगर रायपुर बताया। उसने स्वयं को गोदाम का मैनेजर बताया। जब गोदाम की विधिवत तलाशी ली गई तो वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का और हुक्का से संबंधित सामग्री बरामद हुई।

पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री के साथ कंप्यूटर सिस्टम और संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इस मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 67/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधित 2023) और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि गोदाम और जब्त की गई सामग्री के असली मालिक आकाश तलरेजा, निवासी शंकर नगर पंडरी और नितिन सभागचंदानी, निवासी डीडी नगर रायपुर हैं, जो फिलहाल फरार हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि प्रतिबंधित सामग्री महाराष्ट्र के पुणे से मंगाई जाती थी और रायपुर के विभिन्न इलाकों में मांग के अनुसार सप्लाई की जाती थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed