फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: cg Congress Protest For Rahul Gandhi sentenced to 2 years

Modi Surname: राहुल गांधी को सजा, रायपुर में विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमा के पास बैठे कांग्रेसी,जताया ऐतराज

Thu, 23 Mar 2023 06:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 06:11 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा दिए जाने पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। युकां के  प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को एतिहासिक गांधी मैदान में गांधीजी की प्रतिमा के नीचे संकेतिक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Raipur: cg Congress Protest For Rahul Gandhi sentenced to 2 years
रायपुर के अंबेडकर चौक पर सत्याग्रह करते कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा  सुनाए जाने पर विरोध जताया है। इसे लेकर पूरे प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में रायपुर के आंबेडकर चौक में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया, तो वहीं पुराना कांग्रेस भवन स्थित गांधी प्रतिमा के सामने युवक कांग्रेस ने विरोध जताया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अदालत का फैसला दुर्भाग्यजनक है। वो ऊंची अदालत में इस फैसले के खिलाफ जायेंगे। हमें पूरा भरोसा है न्याय मिलेगा। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी और उनकी आक्रामकता से घबराई हुई है। राहुल गांधी के भाषणों उनके ओर से उठाये गये मुद्दो के आधार पर उनको घेरने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





बीजेपी विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है : मरकाम
उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज उठा रहे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ वे मुखर है। संसद में अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी बोल रहे उनके नेतृत्व में विपक्षी दल अडानी के घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा संसद नहीं चलने दे रही है। राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 140 दिनों में आम आदमी की समस्याओं को उठाया था। मोदी सरकार को वह भी बर्दाश्त नहीं। राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस भेजवाया गया। मोदी और उनके सहयोगी सोचते है इस प्रकार का हथकंडा अपना कर वे विपक्ष को दबा देंगे तो मुगालते है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मोदी सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष करेगा। न हम डरे है और न डरेंगे, न झुके है और झुकेंगे।



'राहुल गांधी के सवाल से बचने मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते हैं जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से बचने मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है। राहुल गांधी मजदूरों की, गरीबों की, किसानों की, युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया। मोदी भाजपा सरकार, ईडी और पुलिस के माध्यम से ये दबाव इनकी आवाज उठाने से रोकती है।




'प्रधानमंत्री ने विदेश की धरती पर कई बार देश की आलोचना किया'
मोहन मरकाम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये राहुल गांधी यदि विदेश में सत्तारूढ़ दल के अतिवादी चरित्र के बारे में कुछ कहते है तो भाजपा को आपत्ति है, लेकिन जब प्रधानमंत्री विदेश की धरती पर आधा दर्जन बार देश की आलोचना करते हैं तो इसमें भाजपा को देशद्रोह नजर नहीं आता है, चीन, रूस, अमेरिका हर जगह मोदी ने भारत के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां किया है। चीन में जाकर प्रधानमंत्री मोदी बोल चुके हैं कि हमने ऐसा कौन सा पाप किया था जो हम हिन्दुस्तान में पैदा हो गये। प्रधानमंत्री मोदी के इस वक्तव्य से देश का सिर नीचा नहीं हुआ था तब भाजपाईयों की बोलती क्यों बंद हो गयी थी? कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ एकजुटता के खड़ा है। सत्याग्रह के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

युकां का गांधी प्रतिमा के नीचे सांकेतिक प्रदर्शन 
युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा  सुनाए जाने पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। युकां के  प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को एतिहासिक गांधी मैदान में गांधीजी की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक प्रदर्शन किया।  इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी पहनकर बैनर,पोस्टर हाथ में लिए अहिंसात्मक रूप से प्रदर्शन किया। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।




प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज सूरत हाईकोर्ट में हमारे नेता राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया। मैं इसमें कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को झूठे गवाह और दलीलों के तहत दोषी करार दिया गया और आज मैं अपने नेता राहुल गांधी से प्रभावित हुआ हूं वे जेल जाना स्वीकार किए पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने आज फिर साबित कर दिया की वह गोडसे से नहीं गांधी हैं। उन्होंने जो बात वर्ष 2019 में कही थी वह किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष के लिए कही थी। आज उनको सजा हुई है पर युवा कांग्रेस लगातार राहुल गांधी कही हुई बातें जो महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार से लड़ती रहेगी।

'राजनीतिक शुचिता खत्म हो गई है'
राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट के फैसले पर सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा में कहा कि उन्हें जमानत भी मिल गई है। इस पर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी। सीएम ने कहा कि आज की जो राजनीति है, उसमें राजनीतिक शुचिता खत्म हो गई है। बीजेपी के लोगों ने राहुल गांधी को मीरजाफर तक कहा है। राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग हो सकती है। राजनीतिक लड़ाइयां भी हो सकती है, लेकिन एक-दूसरे के प्रति जो सम्मान का भाव था वो अब खत्म हो चुका है और इसकी वजह बीजेपी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed