फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Amitabh Dubey selected among country top five environmental warriors

Raipur: देश के शीर्ष पांच पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे; पर्यावरण रत्न सम्मान से हुए सम्मानित

Mon, 08 Jun 2026 10:15 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 10:15 PM IST
सार

Raipur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) की ओर से देश के चुनिंदा पर्यावरणविदों को "पर्यावरण रत्न सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया।
 

विज्ञापन
Raipur: Amitabh Dubey selected among country top five environmental warriors
पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित हुए अमिताभ दुबे - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

Raipur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) की ओर से देश के चुनिंदा पर्यावरणविदों को "पर्यावरण रत्न सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। देशभर से चयनित मात्र पांच पर्यावरण योद्धाओं में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के संस्थापक अमिताभ दुबे को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


अमिताभ दुबे विगत 11 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सतत कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के 3000 से अधिक सदस्य सक्रिय रूप से पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण अभियान चला रहे हैं। संगठन का विस्तार प्रदेश के 17 जिलों तक हो चुका है और लगभग 25 गांवों में इसकी ग्रामीण इकाइयां कार्यरत हैं।
विज्ञापन


ग्रीन आर्मी ने अब तक छत्तीसगढ़ में पांच लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत पौधे आज भी सुरक्षित एवं जीवित हैं। संस्था वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान देती है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु प्रतिवर्ष 25 हजार से अधिक कपड़े के झोलों का वितरण किया जाता है। 125 से अधिक सामुदायिक भवनों, होटलों एवं कार्यालयों में प्लास्टिक मुक्त अभियान संचालित किया गया है। प्रत्येक शनिवार रायपुर के विभिन्न बाजारों में पॉलीथिन मुक्त जनजागरण अभियान चलाकर व्यापारियों एवं नागरिकों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण शिक्षा एवं जनजागरण के क्षेत्र में भी संस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतिवर्ष 125 से अधिक स्कूलों एवं कॉलेजों में पर्यावरण संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं अमिताभ दुबे स्वयं 1000 से अधिक पर्यावरण जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन कर चुके हैं। विगत 11 वर्षों से प्रत्येक बुधवार ग्रीन आर्मी की नियमित बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक नेतृत्व के लिए नए पर्यावरण योद्धाओं का निर्माण किया जाता है।


जल संरक्षण के क्षेत्र में भी अमिताभ दुबे ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बिना टोंटी वाले नलों से व्यर्थ बह रहे लाखों लीटर पानी को बचाने के लिए ऐसे नलों की पहचान कर संबंधित विभागों के माध्यम से उन्हें सुधरवाने की पहल की गई, जिससे व्यापक स्तर पर जल संरक्षण संभव हुआ। वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने "हरियर छत्तीसगढ़ अभियान" में वन विभाग के साथ उत्कृष्ट सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त रायपुर नगर निगम ने उन्हें स्वच्छता एम्बेसडर की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed