{"_id":"64a6ba89bb668079c80f6f25","slug":"raipur-aap-proteste-even-before-pm-modi-s-visit-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: पीएम मोदी के दौरे से पहले ही आप ने जताया विरोध, कहा - न महंगाई घटी न ही बेरोजगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: पीएम मोदी के दौरे से पहले ही आप ने जताया विरोध, कहा - न महंगाई घटी न ही बेरोजगारी
Thu, 06 Jul 2023 06:28 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:28 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले ही आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने बढ़ती मंहगाई को लेकर भारी विरोध जताया है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में आप ने ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के दौरे से पहले ही आप ने जताया विरोध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले ही आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने बढ़ती मंहगाई को लेकर भारी विरोध जताया है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में आप ने ज्ञापन सौंपा है। धरना प्रदर्शन में महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर की जमकर नारेबाजी की है। मोदी सरकार जनता को महंगाई से राहत दें। हर मोर्चे पर बीजेपी सरकार फेल हो चुकी है। मोदी सरकार ने न महंगाई रोक पाई और न ही बेरोजगारी कम कर पाई है।
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि अनाज से लेकर सब्जियों के दाम में काफी सवृद्धि हो रही है। इससे लोग काफी परेशान है। हर परिवार को बढ़ती महंगाई से अतिरिक्त भार पड़ रहा है। टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमत बढ़ने पर आम जनता परेशान है। महंगाई ने आज साधारण परिवार का कमर ही तोड़ दिया है। खाने-पीने से लेकर हर चीजों में रोजाना बढोत्तरी हो रहा है। अब एक साधारण परिवार के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
प्रदेश अध्यक्ष कोमल ने कहा कि बीजेपी के सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। गरीब परिवार गुजारा नहीं कर पा रहा है। आम जनता इस महंगाई से त्रस्त और काफी परेशान है। मार्केट में टमाटर 120, हरा धनिया 200, अदरक 320, करेला 120 रूपए किलो बिक रहा है। केंद्र की मोदी सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। लेकिन इस पर न तो बीजेपी के नेता कुछ बोल रहे हैं और न ही कांग्रेस इस विषय में आगे आ रही है।
विज्ञापन
हुपेंडी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से बाहर चली गई है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी ने बहुत हुई महंगाई की मार-अबकी बार मोदी सरकार जैसे कई होर्डिंग्स-बैनर लगाई थी। इसके बाद 2014 से लेकर 2023 तक लगातार महंगाई बढ़ती गई। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार जनसरोकारों से पूरी तरह से आंख बंद करके बैठी है। महंगाई को लेकर बीजेपी सांसदों को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग करना चाहिए। इस समस्या से कांग्रेस और भाजपा के पास कुछ शब्द नहीं है। उन्होंने कहा पीएम मोदी साढ़े चार साल बाद छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनका स्वागत है। उम्मीद है कि प्रदेश की जनता को महंगाई से दूर करेंगे।