फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: 7 delinquent children ran away from juvenile home mana

रायपुर: माना बाल सुधार गृह से भागे 7 अपचारी बालक; खिड़की की रॉड तोड़कर हुए फरार, हत्या के मामले में थे बंद

Thu, 01 Feb 2024 07:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के भागने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिर 7 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर फरार हो गए हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Raipur: 7 delinquent children ran away from juvenile home mana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह से अपचारी बालकों के भागने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिर 7 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर फरार हो गए हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना-सोमवार-मगंलवार रात साढ़े बारह बजे की है। आरोपी सुधार गृह के कमरा नंबर एक में बंद थे। जब नाबालिगों की गिनती की गई तो वे कम मिले। इसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही है। आरोपी हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में में बाल सुधार गृह में बंद थे।
विज्ञापन


यहां एक महीने पहले भी सात नाबालिग भाग निकले थे। इसके बाद भी बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई है। भागने वाले अपचारी बालकों के खिलाफ माना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी है। जब मामले की भनक पुलिस को लगी तो उसने एक अपचारी बालक को पकड़ा है। बाकी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार की रात सभी अपचारी बालक अपने-अपने कमरे में थे। इस बीच रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद कक्ष क्रमांक-1 की खिड़की में लगे लोहे को कुछ अपचारी बालकों ने मोड़ दिया था। फिर उसे तोड़कर एक-एक करके 7 अपचारी बालक फरार हो गए। अगले दिन इसकी जानकारी बाल सुधार गृह प्रबंधन को लगी, तो उन्होंने माना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


दो अपचारी बालक कर चुके हैं मर्डर
इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके से एक अपचारी बालक को पकड़ा है। वहीं  6 अपचारी बालकों का अब तक पता नहीं चल सका है। संप्रेक्षण गृह से भागने वालों में दो अपचारी बालक हत्या भी कर चुके हैं। करीब सालभर पहले सड्डू के वृंदावन कॉलोनी के एक 5 साल की मासूम से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने वाला भी शामिल हैं। इसके अलावा दुर्गा विसर्जन के दौरान ताज नगर में एक युवक की हत्या करने वाला भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले भी भागे थे 7 अपचारी बालक
करीब एक महीने पहले भी बास सुधार गृह के पिछले हिस्से की लोहे की जाली तोड़कर 7 अपचारी बालक भाग गए थे। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन इस घटना के बाद भी बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। यही कारण है कि दूसरी बार भी बालक भाग निकले। 


मामले में माना टीआई भावेश गौतम ने बताया कि एक अपचारी बालक को कुछ देर बाद ही रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया। वहीं बचे 6 बालकों की तलाश जारी है। आरोपियों पर हत्या और चोरी के मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed