फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain and thunderstorms are expected in many districts of Chhattisgarh in the next four days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार

Thu, 09 Jul 2026 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 09 Jul 2026 10:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain and thunderstorms are expected in many districts of Chhattisgarh in the next four days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है। राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश के आसार
आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है। इसके साथ जुड़े चक्रवाती परिसंचरण और मौसमी द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी लगातार बनी हुई है। यही कारण है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।


पिछले 24 घंटे का हाल
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 17 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed