फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Railways halt services of 23 trains in Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel expressed objection

छत्तीसगढ़: रेलवे ने बंद किया 23 ट्रेनों का संचालन, सीएम बघेल ने पत्र लिखकर जताई आपत्ति

Mon, 25 Apr 2022 08:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Apr 2022 08:17 AM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 23 अप्रैल को एक आदेश जारी किया गया। इसके तहत 24 अप्रैल से अगले एक महीने तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Railways halt services of 23 trains in Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel expressed objection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ से गुजरने वालीं 23 लोकल ट्रेनों का 24 अप्रैल से संचालन बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों के ट्रैक पर अपग्रेडेशन का काम होना है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेलवे को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से लिखे गए पत्र में ट्रेनों का संचालन जारी रखने का आग्रह किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 23 अप्रैल को एक आदेश जारी किया गया। इसके तहत 24 अप्रैल से अगले एक महीने तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। ये ट्रेनें प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न रेल मार्गों से होकर गुजरती हैं। 
विज्ञापन


नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था 
राज्य सरकार की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि ट्रेनों का संचालन बंद करने से पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा कि इससे पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मार्च 2022 को इसी तरह का आदेश जारी कर 10 ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। राज्य सरकार ने बताया कि, पांच अप्रैल को रेलवे को पत्र लिखकर ट्रेनों के संचालन को जारी रखने का अनुरोध किया था, लेकिन राज्य सरकार की अनदेखी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed