फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth killed in elephant attack in Raigarh; incident occurred last night; panic spreads in the area; Forest De

छत्तीसगढ़: रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला; रायगढ़ में हाथी के हमले से मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Youth killed in elephant attack in Raigarh; incident occurred last night; panic spreads in the area; Forest De
हाथी के हमले से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज की है। बीती रात करीब 9 बजे सारसमार निवासी सुरेश चौहान (30) किसी काम से पड़ोसी गांव ढोहागांव जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे उसका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी ने युवक पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी अगले दिन सुबह ग्रामीणों को हुई। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में इन दिनों 100 से अधिक जंगली हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दलों में घूम रहे हाथी, अकेला दंतैल बना खतरा
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनके गांव के आसपास हाथियों के दो दल सक्रिय हैं। इनमें एक दल में करीब 11 हाथी हैं, जबकि एक दंतैल हाथी अकेले विचरण कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात युवक पर हमला करने वाला हाथी यही अकेला घूम रहा दंतैल था। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों में जंगली हाथियों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed