फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Young man murdered with a pickaxe over minor dispute in Raigarh

Raigarh: मामूली विवाद में युवक की गैंती मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

Tue, 29 Oct 2024 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Oct 2024 09:10 PM IST
सार

हत्यारोपी ने मृतक के दोनों साथियों को मारने के लिये दौड़ाया लेकिन दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और आज सुबह मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया।

विज्ञापन
Young man murdered with a pickaxe over minor dispute in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब के नशे में उपजे मामूली विवाद के बाद एक युवक की गैंती मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पतरापाली का रहने वाला बुधुराम उरांव का बेटा दिलेश्वर उरांव (30 साल) सोमवार की रात से अपने घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा। आज सुबह करीब 6 बजे के आसपास उसके दो दोस्त राजू शर्मा और परमेश्वर सतनामी दिलेश्वर ने घर पहुंचकर बताया कि तीनों कल रात 11 बजे के आसपास पतरापाली तालाब के पास बैठकर शराब पी रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान उसी के गांव का साइकिल सवार एक ग्रामीण राम उरांव वहां से गुजर रहा था। जिसे देखकर दिलेश्वर ने रोका और इस दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद दिलेश्वर ने राम उरांव को चार थप्पड़ मार दिए। जिससे क्षुब्ध होकर राम उरांव अपने घर चला गया और वहां से गैंती लेकर फिर उसी जगह पर पहुंचा, जहां तीनों बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे और फिर सीधे गैंती से दिलेश्वर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, गैंती के वार से घटना स्थल पर ही दिलेश्वर की दर्दनाक मौत हो गई। 

मृतक के साथियों ने भागकर बचाई जान
इस घटना के बाद राम उरांव ने मृतक के दोनों साथियों को मारने के लिये दौड़ाया लेकिन दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और आज सुबह दिलेश्वर के घर पहुंचकर उनके परिजनों को बीती रात हुए घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद मृतक के पिता घटना स्थल पहुंचे, जहां उनके बेटे की खून से सनी हुई लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी कोतरा रोड पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed