{"_id":"67443e587c284e2ba5002111","slug":"young-man-dies-in-a-road-accident-family-members-block-the-road-long-queue-of-vehicles-in-raigarh-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
Mon, 25 Nov 2024 02:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:38 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने किया चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कल शाम साढ़े 5 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया था जो कि आज दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के हुंकराडिपा चैक में शनिवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद परिजनों के द्वारा आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तार के अलावा मुआवजे की मांग को लेकर कल शाम साढे 5 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया गया था। इस मामले की जानकारी लगते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी कल रात मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाइस देते हुए तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 75 हजार देने के लिए प्रशासन द्वारा परिजनों से बात भी की गई, लेकिन परिजन उचित मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। हुंकराडीपा चैक में चक्काजाम की जानकारी मिलते ही लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक विद्यावती सिदार भी मौके पर पहुंची और काफी समय तक परिजनों के साथ घटना स्थल पर बैठी रहीं फिर चली गई थी और आज सुबह फिर से मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
1 लाख 25 हजार मिला मुआवजा
लैलूंगा विधानसभा की विधायक विद्यावती सिदार ने बताया कि हुंकराडीपा चैक में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शाम के समय मृतक की शिनाख्त होनें के बाद परिजनों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। शासन-प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर आज चक्काजाम समाप्त कराया गया है। परिजनों को 1 लाख 25 हजार और क्लेम होनें के बाद 2 लाख रूपये देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
गाड़ी चलाने का काम करता था मृतक
पुलिस अधिकारी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो जाने के बाद प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त जतन कुमार सारथी 33 साल के रूप में की गई, जो जशपुर का रहने वाला है और बीते कुछ समय से अपने ससुराल बांधापाली में रहते हुए गाड़ी चलाने का काम करता था। मृतक की शिनाख्त होते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया था लेकिन मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हुकराडीपा चैक में चक्काजाम शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को समझाईश देकर चक्काजाम समाप्त कराया गया है।
लग गई वाहनों की लंबी कतार
सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों ने कल शाम साढ़े 5 बजे से चक्काजाम शुरू किया गया था जो कि आज दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान इस क्षेत्र में स्थापित कंपनियों के अलावा कोयला खदानों में चलने वाली सभी गाड़ियों के पहिये पूरी तरह थम गए थे और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। आज परिजनों को मुआवजा देने के पश्चात यह चक्काजाम समाप्त हुआ तब जाकर वाहनों का परिचालन शुरू हो सका।