{"_id":"6847c8715c209ede2b0feab0","slug":"young-man-dies-after-being-run-over-by-tractor-wheel-in-raigarh-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: ट्रैक्टर का चक्का चढ़ने से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: ट्रैक्टर का चक्का चढ़ने से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 10 Jun 2025 01:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करते समय एक ग्रामीण की ट्रैक्टर के चक्के के नीचे सिर आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करते समय एक ग्रामीण की ट्रैक्टर के चक्के के नीचे सिर आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ख़ुशीराम यादव ने कोतरा रोड थाने में सुचना देते हुए बताया की कल शाम साढ़े पांच बजे के आसपास विजय यादव, धनागर निवासी उत्तम प्रसाद सारथी की बालू लोड ट्रेक्टर क्रमांक CG 13 BB 3798 को गाँव में ही खड़ा कर अपने घर चला गया था।
विज्ञापन
इस दौरान अशोक यादव 46 साल ही ट्रेक्टर के पास मौजूद था, ट्रेक्टर के पहियो के नीचे कोई पत्थर नहीं लगा होने के कारण अचानक ट्रेक्टर ट्राली सहित पीछे की तरफ ढुलने लगा, इस बीच अशोक यादव के द्वारा ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास करते समय वह गिर गया जिससे ट्रेक्टर का भारी भरकम चक्का उसके सिर में चढ़ जाने से मौके पर ही अशोक यादव की मौत हो गई। बहरहाल विजय यादव के द्वारा बालू से भरी ट्रेक्टर को ढाल में लापरवाही पूर्वक बिना कोई पत्थर रखे खड़ा किया गया था, जिससे यह घटना घटित हुई है, कोतरा रोड पुलिस ट्रेक्टर चालक विजय यादव के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन